Tecno Pova 7 सीरीज का लॉन्‍च जल्‍द, दिखा ‘तिकोना’ कैमरा मॉड्यूल

Tecno की पोवा सीरीज जल्‍द लॉन्‍च होने वाली है। कंपनी ने नए स्‍मार्टफोन्‍स से जुड़ी जानकारियों को टीज करना शुरू कर दिया है।

Tecno Pova 7 सीरीज का लॉन्‍च जल्‍द, दिखा ‘तिकोना’ कैमरा मॉड्यूल

एक टीजर इमेज में ट्राएंगुलर शेप्‍ड वाले कैमरा मॉड्यूल को दिखाया गया है।

ख़ास बातें
  • Tecno Pova 7 सीरीज जल्‍द हो सकती है भारत में लॉन्‍च
  • ट्राएंगुलर शेप्‍ड वाले कैमरा मॉड्यूल को दिखाया
  • फोन का फ्रेम बॉक्‍सी और एजेज राउंड हो सकते हैं
विज्ञापन
Tecno की पोवा सीरीज जल्‍द लॉन्‍च होने वाली है। कंपनी ने नए स्‍मार्टफोन्‍स से जुड़ी जानकारियों को टीज करना शुरू कर दिया है। एक टीजर इमेज में ट्राएंगुलर शेप्‍ड वाले कैमरा मॉड्यूल को दिखाया गया है। उसमें बॉर्डर पर LED लाइटिंग है, जिससे अनुमान लगता है कि फोन अपने डिजाइन से यूजर्स को प्रभावित करने की कोशिश करेगा। हालांकि कंपनी ने इस फोन का आधिकारिक नाम नहीं बताया है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि यह Pova 7 सीरीज में लॉन्‍च किया जाएगा। 

इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्‍मीद है। फोन का फ्रेम बॉक्‍सी और एजेज राउंड हो सकते हैं। फ्रंट डिजाइन और इंटरनल स्‍पेसिफ‍िकेशंस से जुड़ी जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं। क्‍योंकि टेक्‍नो पोवा 6 सीरीज में भी कंपनी ने काफी मेहतन की थी। डिजाइन को आ‍कर्षक बनाया गया है। फोन में कई अच्‍छे स्‍पेक्‍स दिए गए थे। ऐसे में Pova 7 सीरीज से यूजर्स को बहुत उम्‍मीदें हैं। 

गिजमोचाइना के अनुसार, कंपनी ने Pova 6 सीरीज में कई मॉडल जैसे- Pova 6, Pova 6 Neo, Pova 6 Neo 5G और Pova 6 Pro को लॉन्‍च किया था। अब कहा गया है कि Pova 7 सीरीज में निओ मॉडल वाली डिवाइस नहीं आएगी। 

रिपोर्ट्स पर भरोसा करें तो Pova 7 सीरीज में कंपनी कई सारे मॉडल्‍स जैसे- Pova 7, Pova 7 5G, Pova 7 Pro 5G, Pova 7 Curve 5G और Pova 7 Pro+ 5G को लॉन्‍च कर सकती है। ये फोन बहुत जल्‍द भारत में लॉन्‍च हो सकते हैं। 

Tecno POVA 6 सीरीज का सबसे लेटेस्‍ट स्‍मार्टफोन पिछले साल सितंबर में Tecno POVA 6 Neo के रूप में आया था। उसकी कीमत 6GB + 128GB मॉडल के लिए 11,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल के लिए 12999 रुपये थी। Pova 7 सीरीज के स्‍मार्टफोन्‍स भी अंडर 20 हजार रुपये की कैटिगरी में दस्‍तक दे सकते हैं। हालांकि देखना होगा कि कंपनी एआई फीचर्स में क्‍या ऑफर करती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »