Tecno Pop 9 5G अब 8GB रैम और 128GB स्टोरेज में भी उपलब्ध, जानें कीमत

पिछले साल सितंबर में Tecno Pop 9 5G के 4GB + 64GB और 4GB + 128GB वेरिएंट को क्रमश: 9,499 रुपये और 9,999 रुपये में पेश किया गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 जनवरी 2025 21:28 IST
ख़ास बातें
  • Pop 9 5G के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले एक नए वेरिएंट को लॉन्च किया गया
  • बैंक ऑफर्स के साथ इसकी कीमत 10,999 रुपये है
  • यह खरीदने के लिए बुधवार, 8 जनवरी को दोपहर 12 बजे से Amazon पर उपलब्ध होगा

Tecno Pop 9 5G के बॉक्स में दो स्किन भी शामिल होती है

Photo Credit: Tecno

Tecno Pop 9 5G को पिछले साल सितंबर में भारत में लॉन्च किया गया था। फोन की खासियतों की बात करें, तो इसमें 5000mAh बैटरी मिलती है, जो 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन 48 मेगापिक्‍सल Sony IMX582 मेन रियर कैमरा और 6.67 इंच HD+ डिस्प्ले से लैस है और Dolby Atmos सपोर्टेड स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आता है। Tecno Pop 9 5G को शुरुआत में 4GB + 64GB और 4GB + 128GB रैम और स्टोरेज वाले कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया था, लेकिन अब ज्यादा रैम और स्टोरेज चाहने वाले ग्राहकों के लिए कंपनी ने इसमें एक नया वेरिएंट जोड़ा है।
 
Tecno Pop 9 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले एक नए वेरिएंट को लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत बैंक ऑफर के साथ 10,999 रुपये है। नया वेरिएंट देश में खरीदने के लिए बुधवार, 8 जनवरी को दोपहर 12 बजे से Amazon पर उपलब्ध होगा।

बता दें कि पिछले साल सितंबर में Tecno Pop 9 5G के 4GB + 64GB और 4GB + 128GB वेरिएंट को क्रमश: 9,499 रुपये और 9,999 रुपये में पेश किया गया था। ग्राहक इसे ऑरोरा क्लाउड, एज्योर स्काई और मिडनाइट शैडो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Tecno Pop 9 5G Specifications
Tecno Pop 9 5G में डुअल सिम सपोर्ट है। इसमें 6.67-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर है, जिसे 8GB तक रैम और 128GB तक स्‍टोरेज के साथ जोड़ा गया है। Tecno Pop 9 5G में 48 मेगापिक्‍सल का Sony IMX582 मेन रियर कैमरा है। फोन में 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है। डुअल स्‍पीकर्स भी हैं, जो डॉल्‍बी एटमॉस को सपोर्ट करते हैं। 

Tecno Pop 9 5G में 5,000mAh की बैटरी है। यह 18W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन में IR (इंफ्रारेड) ब्‍लास्‍टर दिया गया है, जिससे इसे रिमोट की तरह यूज किया जा सकता है। इसका वजन 189 ग्राम है। अपने लॉन्च के समय इसे इस सेगमेंट का पहला 5G फोन बताया गया था, जो NFC सपोर्ट के साथ आता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.