6 हजार से कम दाम में 12MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Tecno Pop 8 लॉन्च, जानें

Tecno Pop 8 में 6.56 इंच की HD+ Dot-in IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जनवरी 2024 16:10 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pop 8 में 6.56 इंच की HD+ Dot-in IPS डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Pop 8 में 12 मेगापिक्सल का ड्यूल AI रियर कैमरा दिया गया है।
  • Tecno Pop 8 में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Tecno Pop 8 में 12 मेगापिक्सल का ड्यूल AI रियर कैमरा है।

Photo Credit: Tecno

Tecno ने भारतीय बाजार में Tecno Pop 8 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन Unisoc T606 प्रोसेसर पर काम करता है। यह स्मार्टफोन Android 13 Go पर काम करता है। आइए Tecno Pop 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में जानते हैं।


Tecno Pop 8 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Tecno Pop 8 के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये है, लेकिन लिमिटेड ऑफर के तहत स्मार्टफोन 5,999 रुपये में उपलब्ध होगा। फोन 9 जनवरी से ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध होगा।
 

Tecno Pop 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Tecno Pop 8 में 6.56 इंच की HD+ Dot-in IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163.69mm, चौड़ाई 75.6mm और मोटाई 8.55mm है। फोन Splash Resistant (IPX2) से लैस है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 गो पर बेस्ड HiOS 13.0 पर काम करता है। इस फोन में 8GB LPDDR4x RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Tecno Pop 8 में ƒ/1.85 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का ड्यूल AI रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में ƒ/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Unisoc T606 प्रोसेसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस शामिल है। यह स्मार्टफोन Gravity Black, Mystery White और Alpenglow Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। अन्य फीचर्स में DTS टेक्नोलॉजी के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और स्मार्ट फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।  स्मार्टफोन ने AnTuTu पर 240K स्कोर किया था।  

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड T-Go

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 95 किमी रेंज के साथ Urtopia Carbon Atom ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500e में नए डिजाइन के साथ मिल सकता है Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट
  2. Vi लाई 202 रुपये में 5GB डेटा, फ्री Jiohotstar, SonyLiv समेत 17 OTT का भरपूर मनोरंजन! Jio, Airtel को कड़ी टक्कर
  3. IND vs IRE 2nd T20I Live Streaming: भारत-आयरलैंड का रोचक टी20 मैच लाइव, यहां देखें फ्री!
  4. Vivo X500, Xiaomi 18 सीरीज में मिलेंगे सबसे धांसू प्रोसेसर, लॉन्च से पहले खुलासा!
  5. 95 किमी रेंज के साथ Urtopia Carbon Atom ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  6. Red Magic Tablet 5 Pro होगा 8300mAh बैटरी के साथ 30 जून को लॉन्च, जानें खास बातें
  7. Samsung Galaxy M47 5G होने जा रहा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा के साथ, प्राइस हुआ लीक!
  8. Oppo का 200MP कैमरा वाला फोन खरीदें 14 हजार सस्ता, धमाका स्मार्टफोन डील!
  9. ईरान की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस में मिला नॉर्थ कोरिया और चाइना का लिंक!
  10. Redmi Note 17 5G में 120Hz डिस्प्ले के साथ मिल सकता 50MP मेन कैमरा! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.