Tecno का नया फोल्डेबल Phantom V Fold 2 भारत में होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

Tecno देश में एक बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन Tecno Phantom V Fold 2 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2024 11:51 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Phantom V Fold 2 5G में 6.42 इंच की AMOLED एक्सटरनल डिस्प्ले है।
  • Tecno Phantom V Fold 2 5G में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।
  • Tecno Phantom V Fold 2 5G में 5,750mAh की बैटरी दी गई है।

Tecno Phantom V Fold 2 5G में 7.85 इंच की फोल्डेबल AMOLED LTPO डिस्प्ले है।

Photo Credit: Tecno

Infinix ने हाल ही में भारतीय बाजार में एक फ्लिप स्टाइल फोल्डेबल फोन Infinix Zero Flip लॉन्च किया है। अब Tecno देश में एक बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन Tecno Phantom V Fold 2 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ब्रांड द्वारा जारी एक नई एक्स पोस्ट से ऑफिशियल टीजर में पता चला है कि "ए न्यू चैप्टर विल अनफोल्ड सून" भारत में Phantom V Fold 2 के आगामी लॉन्च का सुझाव देता है। आइए Phantom V Fold 2  के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Tecno Phantom V Fold 2 जल्द होगा भारत में लॉन्च


Advertisement
बीते महीने Tecno ने अफ्रीका में Phantom V Fold 2 की घोषणा की थी। उस दौरान ब्रांड ने साउथ ईस्ट एशिया, मिडिल ईस्ट और लैटिन अमेरिका समेत अन्य मार्केट में डिवाइस की रिलीज को कंफर्म किया। डिवाइस को ग्लोबल मार्केट के लिए $1,099 (लगभग 92,400 रुपये) की कीमत के साथ पेश किया गया था। आपको बता दें कि भारत में लॉन्च के दौरान Tecno Phantom V Fold की कीमत 88,888 रुपये थी। इसलिए यह संभावना है कि इसके अपग्रेड की कीमत भी समान हो सकती है।


Tecno Phantom V Fold 2 5G Specifications


Tecno Phantom V Fold 2 5G में 6.42 इंच की AMOLED LTPO एक्सटरनल डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2550 x 1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz PWM डिमिंग है। दूसरी 7.85 इंच की फोल्डेबल AMOLED LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 2296 x 2000 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz PWM डिमिंग है। यह फोन MediaTek Dimensity 9000+ चिप से लैस है। Tecno Phantom V Fold 2 एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HiOS 14 पर काम करता है। यह दो साल तक ओएस अपग्रेड और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट के साथ आती है। अन्य फीचर्स में फ्लिकर सेंसर, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट, ड्यूल स्पीकर और Phantom V Pen से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा से लैस है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट शामिल है। Phantom V Fold 2 5G में 5,750mAh की बैटरी दी गई है जो कि 70W अल्ट्रा चार्ज और 15W वायरलेस चार्ज का सपोर्ट करती है। फोन का वजन 249 ग्राम है। इस फोन में 12GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन 5,750mAh की बैटरी से लैस है, जो कि 70W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करता है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.85 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2000x2296 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.85 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000+

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  4. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  3. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  4. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  5. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  6. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  9. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  10. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.