Tecno Phantom V Flip 5G डुअल कैमरा यूनिट, LED फ्लैश के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

Tecno Phantom V Flip को कुछ सर्टिफिकेशंस साइट्स पर देखा गया है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 अगस्त 2023 21:07 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन रिंग जैसे सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ दिख रहा है
  • यह कंपनी का दूसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

इसमें 6.9 इंच AMOLED फुल HD+ (2,640 x 1,080 पिक्सल) का प्राइमरी डिस्प्ले हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno का Phantom V Flip 5G स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च करने की तैयारी है। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने बुक स्टाइल वाला Tecno Phantom V Fold पेश किया था। कंपनी के Phantom V Flip को कुछ सर्टिफिकेशंस साइट्स पर देखा गया है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है। 

टिप्सटर Paras Guglani (@passionategeekz) ने Tecno Phantom V Flip 5G के स्पेसिफिकेशंस और इमेज को लीक किया है। यह स्मार्टफोन रिंग जैसे सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ दिख रहा है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में एक LED दिया गया है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को Film White, Minimal Black और Periwinkle Purple कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें 6.9 इंच AMOLED फुल HD+ (2,640 x 1,080 पिक्सल) का प्राइमरी डिस्प्ले और 1.32 इंच AMOLED बाहरी डिस्प्ले 466 x 466 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। 
Advertisement

इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8050 SoC दिया जा सकता है। Tecno Phantom V Flip 5G में 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज हो सकती है। यह एंड्रॉयड 13 बेस्ड आउट ऑफ द बॉक्स पर चल सकता है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑटो फोकस फीचर के साथ हो सकता है। इसके अलावा 13 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है। इसकी लीक हुई इमेज में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के टॉप पर होल पंच स्लॉट में दिख रहा है। 

Tecno Phantom V Fold में 1,080 x 2,550 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.42-इंच LTPO AMOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2,000 x 2,296 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ 7.85 इंच का बड़ा मेन डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4 nm MediaTek Dimensity 9000+ SoC के प्रोसेसर के साथ है। इसमें LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। इसकी 5,000mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग का विकल्प नहीं है।  पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में सैमसेग के पास सबसे अधिक हिस्सेदारी है। बहुत सी स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोल्डेबल हैंडसेट लॉन्च कर रही हैं। इससे इस सेगमेंट में कॉम्पिटिशन बढ़ा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.