टेक्नो मोबाइल ने भारत में लॉन्च किए पांच नए स्मार्टफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2017 12:58 IST
ख़ास बातें
  • टेक्नो आई7 भारत में मई महीने की शुरुआत से उपलब्ध होगा
  • सभी स्मार्टफोन शैंपेन गोल्ड, स्काइ ब्लैक और स्पेस ग्रे कलर में मिलेंगे
  • कंपनी के पांचों स्मार्टफोन को भारत में बनाया गया है
सोमवार को भारत में टेक्नो मोबाइल ब्रांड के पांच स्मार्टफोन लॉन्च किए गए। टेक्नो आई3 (7,990 रुपये), आई3 प्रो (9,990 रुपये), आई5 (11,490 रुपये), आई5 प्रो (12,990 रुपये) और आई7 (14,990 रुपये) को पेश किया गया है।

टेक्नो आई7 भारत में मई महीने की शुरुआत से उपलब्ध होगा, हालांकि बाकी चार स्मार्टफोन इस हफ्ते से पंजाब, राजस्थान और गुजरात में उपलब्ध होंगे। कंपनी द्वारा पेश किए गए सभी स्मार्टफोन शैंपेन गोल्ड, स्काइ ब्लैक और स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट में मिलेंगे।
Advertisement

टेक्नो मोबाइल ने जानकारी दी है कि कंपनी के पांचों स्मार्टफोन को भारत में बनाया गया है। इस वजह से फोन के नाम में आई प्रिफिक्स का इस्तेमाल हुआ है।

कंपनी ने PIXELEX इंजन तकनीक के बारे में भी बताया है जो रात में ली गई तस्वीरों और वीडियो की क्वालिटी को बेहतर बनाएगी। टेक्नो आई7 जैसे मॉडल में क्वाड-एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी दिया गया है। वहीं, फ्रंट कैमरे के साथ स्क्रीन फ्लैश के अलावा अलग से एलईडी मॉड्यूल भी मौज़ूद है।
Advertisement

कंपनी ने एक और फ़ीचर के बारे में जोर-शोर से बताया है जिसका नाम है एंटी ऑयल फिंगरप्रिंट सेंसर। इस तकनीक के कारण यूज़र को बिना चिंता किए फोन को कभी भी अनलॉक कर सकते हैं। सेंसर पर कोई असर नहीं पड़ने वाला।
Advertisement

इसके अलावा कंपनी ने अपने हाइओएस कस्टम एंड्रॉयड रॉम के बारे में भी बताया जो एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित है। इसमें आपको स्मार्ट स्पिल्ट स्क्रीन फ़ीचर भी मिलेगा।

अब बात करते हैं स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की। टेक्नो आई7 की सबसे अहम खासियत 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कंपनी इसकी मार्केटिंग नाइट सेल्फी कैमरा के तौर पर कर रही है। फ्रंट कैमरा स्क्रीन फ्लैश के साथ एलईडी फ्लैश से भी लैस है। टेक्नो आई7 में रियर हिस्से पर क्वाड-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौज़ूद है।
Advertisement

टेक्नो आई7 मेटालिक बिल्ड के साथ आता है। वहीं, फ्रंट पैनल पर होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। डुअल-सिम स्मार्टफोन कंपनी के अपने हाइओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा जो एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। टेक्नो आई7 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और आप माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
Advertisement

टेक्नो आई7 की एक और खासियत 4000 एमएएच की बैटरी है जो रॉकेट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई शामिल हैं।

टेक्नो आई3 और टेक्नो आई3 प्रो लगभग एक जैसे हैं, फ़र्क रैम और एंटी-ऑयल फिंगरप्रिंट सेंसर का है। टेक्नो आई3 में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 2 जीबी रैम, 4जी वीओएलटीई, 16 जीबी स्टोरेज, वीआईएलटीई व 3050 एमएएच की बैटरी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Android 7.0 Nougat
  • Fast charging support
  • Bad
  • Too much bloatware
  • No protective glass
  • Fingerprint sensor needs improvement
  • Limited availability
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737टी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737टी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.