Tecno के स्मार्टफोन्स में आया Memory Fusion फीचर अपडेट, परफॉर्मेंस होगी सुपरफास्ट!

टेक्नो का दावा है कि इस तकनीक के इस्तेमाल से किसी एप्लीकेशन के स्टार्टअप टाइम में फोन की परफॉर्मेंस 80 प्रतिशत तक बेहतर हो सकती है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 29 जनवरी 2022 09:58 IST
ख़ास बातें
  • अपडेट के बाद फोन में मिलेगा बेहद स्मूद एक्सपीरियंस।
  • कंपनी यह फीचर OTA अपडेट के माध्यम से रोलआउट कर रही है।
  • स्टोरेज कैपिसिटी का कुछ हिस्सा RAM की तरह हो सकेगा इस्तेमाल।

फीचर को Tecno Camon 18, Tecno Pova Neo, Tecno Spark 8T और Tecno Spark 8 Pro में रोल आउट किया जा रहा है।

Tecno ने चुनिंदा स्मार्टफोन मॉडलों में एक नया फीचर रोल आउट करना शुरू किया है। कंपनी का दावा है कि अपडेट के बाद फोन में बेहद स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा। Camon 18, Tecno Pova Neo, Tecno Spark 8T, and Tecno Spark 8 Pro में Memory Fusion नाम का एक फीचर अपडेट किया जा रहा है। इस फीचर अपडेट के बाद यूजर्स स्टोरेज कैपिसिटी का कुछ हिस्सा RAM की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे जिससे फोन में बेहतर परफॉर्मेंस एक्सपीरियंस मिल पाएगा। टेक्नो का दावा है कि इस तकनीक के इस्तेमाल से किसी एप्लीकेशन के स्टार्टअप टाइम में फोन की परफॉर्मेंस 80 प्रतिशत तक बेहतर हो सकती है। वहीं, बैकएंड कैशे एप्लीकेशन्स (backend cache applications) का स्टार्टअप टाइम दोगुना तेज होने का दावा किया गया है। कंपनी यह फीचर OTA अपडेट के माध्यम से रोलआउट कर रही है। 

Tecno का यह मेमोरी फ्यूजऩ (Memory Fusion) फीचर Vivo के एक्सटेंडेड रैम (Extended RAM) फीचर जैसा है जो कि फोन की स्टोरेज को एडिशनल वर्किंग मेमोरी की तरह इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। इससे फोन का यूजर एक्सपीरियंस अधिक स्मूद हो जाता है। कंपनी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि यह फीचर Tecno Camon 18, Tecno Pova Neo, Tecno Spark 8T और Tecno Spark 8 Pro में रोल आउट किया जा रहा है। 
Advertisement

Tecno Camon 18 में Mediatek Helio G85 प्रोसेसर है जिसमें हाइपर इंजन गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन दी गई है। फोन 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। Tecno Memory Fusion के अपडेट होने के बाद यूजर्स स्टोरेज में से 3 जीबी स्पेस को एडिशनल रैम की तरह इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके बाद वर्चुअल रैम 7 जीबी हो जाएगी। इसी तरह Tecno Pova Neo में स्टोरेज स्पेस में से 5 जीबी मेमोरी को रैम की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा जो कि फोन की 6 जीबी रैम के साथ मिलकर कुल 11 जीबी वर्चुअल रैम बन जाएगी। Tecno Pova Neo में MediaTek Helio G25 प्रोसेसर है और 128GB eMMC 5.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है।

Tecno Spark 8T स्मार्टफोन में MediaTek Helio G35 चिपसेट दिया गया है जिसे 4 जीबी रैम के साथ पेअर किया गया है। इसमें 3 जीबी तक एडिशनल रैम को इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन में 64 जीबी की स्टोरेज मिलती है। Tecno Spark 8 Pro में MediaTek Helio G85 चिपसेट है। इस फोन में 4जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलती है। मेमोरी फ्यूजन फीचर की मदद से स्टोरेज में से 3जीबी तक एडिशनल रैम का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

48-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + AI Lens

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी25

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + AI lens

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.