Tecno Camon iTwin भारत में लॉन्च, 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है इसमें

Tecno Camon iTwin स्मार्टफोन को भारत में सोमवार को लॉन्च किया गया। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है और इसके बारे में बोकेह मोड फंक्शनालिटी होने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 जुलाई 2018 17:38 IST
ख़ास बातें
  • टेक्नो कैमन आईट्विन की भारत में कीमत 11,499 रुपये है
  • टेक्नो कैमन आईट्विन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित हाइओएस पर चलता है
  • स्मार्टफोन की बैटरी 4000 एमएएच की है
Tecno Camon iTwin स्मार्टफोन को भारत में सोमवार को लॉन्च किया गया। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है और इसके बारे में बोकेह मोड फंक्शनालिटी होने का दावा किया गया है। स्मार्टफोन में 6 इंच का एचडी+ आईपीएस "फुल व्यू" डिस्प्ले है। फोन की स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 87.48 प्रतिशत है। टेक्नो मोबाइल ने अपने इस फोन की कीमत 11,499 रुपये रखी है। इसके अलावा यह हैंडसेट के साथ रिलायंस जियो की ओर से 2,200 रुपये कैशबैक मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि चीनी कंपनी ट्रांसिन होल्डिंग्स ने एआई सेल्फी कैमरे वाले टेक्नो कैमन आईक्लिक को भारत में 13,999 रुपये में लॉन्च किया था।
 

Tecno Camon iTwin भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

टेक्नो कैमन आईट्विन की भारत में कीमत 11,499 रुपये है। इसके अलावा Tecno ने Reliance Jio के साथ साझेदारी की है। इस फोन को खरीदने पर ग्राहकों को जियो की ओर से 2,200 रुपये कैशबैक दिया जाएगा। Jio कैशबैक ऑफर में ग्राहकों को 50 रुपये के 44 वाउचर दिए जाएंगे। इनका इस्तेमाल 198 रुपये या 299 रुपये के रीचार्ज प्लान के साथ हो सकता है। यह स्मार्टफोन ब्लैक और गोल्ड रंग में बेचा जाएगा।
 

Tecno Camon iTwin स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम टेक्नो कैमन आईट्विन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित हाइओएस पर चलता है। इसमें 6 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। यह 87.48 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर है और साथ में दिए गए हैं 3 जीबी रैम। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। यह एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर भी है। दोनों ही सेंसर के साथ क्वाड एलईडी फ्लैश दिया गया है। सेल्फी के दीवानों के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। साथ में मौज़ूद है एलईडी फ्लैश। इस फोन के फ्रंट और रियर कैमरे में एआई बोकेह मोड है।

टेक्नो कैमन आईट्विन हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्मार्टफोन की बैटरी 4000 एमएएच की है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tecno Mobile

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N6 फोल्डेबल फोन लॉन्च: नई फोल्डिंग टेक्नोलॉजी और 6000mAh बैटरी है खासियत, जानें कीमत
  2. Oppo K14 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिल सकता है MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Oppo Find N6 फोल्डेबल फोन लॉन्च: नई फोल्डिंग टेक्नोलॉजी और 6000mAh बैटरी है खासियत, जानें कीमत
  3. Poco X8 Pro, X8 Pro Max भारत में लॉन्च, 9000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ जानें कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro में होंगे 200MP के 2 कैमरा, 7000mAh बैटरी!
  5. Oppo K14 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  6. Fake Traffic Challan Scam: 500 रुपये बचाने गए और गंवा दिए लाखों, ऐसे बचें इस नए साइबर स्कैम से
  7. Samsung 'Eid Special' Offer: AI फीचर्स वाले AC, फ्रिज, वॉशिंग मशीन पर Rs 20 हजार तक का कैशबैक!
  8. LPG गैस सिलेंडर के लिए Indane Gas में अपना मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट
  9. OnePlus Nord 6 टीजर लॉन्च! मिल सकती है 9000mAh बैटरी
  10. Apple Watch से जली कलाई! यूजर ने शेयर की पूरी कहानी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.