Tecno Camon iClick लॉन्च, 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से है लैस

Tecno Camon iClick स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। याद रहे कि टेक्नो मोबाइल ने पिछले महीने ही कैमन आई स्काई को लॉन्च किया था। टेक्नो कैमन आईक्लिक स्मार्टफोन एआई सेल्फी तकनीक से लैस है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 मई 2018 17:34 IST
ख़ास बातें
  • इस डुअल सिम स्मार्टफोन में 6 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • Tecno Camon iClick की कीमत 13,999 रुपये है
  • Tecno Camon iClick के खरीदारों को वोडाफोन की ओर से 2,200 रुपये कैशबैक
Tecno Camon iClick स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। याद रहे कि टेक्नो मोबाइल ने पिछले महीने ही कैमन आई स्काई को लॉन्च किया था। टेक्नो कैमन आईक्लिक स्मार्टफोन एआई सेल्फी तकनीक से लैस है। इसमें अलग-अलग चेहरे के लिए कस्टमाइज़्ड ब्यूटी फीचर होने की बात कही गई है। इसके अलावा मौजूदा चलन की तरह यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले डिस्प्ले और 16 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आता है। Tecno Camon iClick की कीमत 13,999 रुपये है और इसे देशभर में 35,000 रिटेल आउटलेट में उपलब्ध कराया जाएगा।

लॉन्च ऑफर के तहत, Tecno Camon iClick के खरीदारों को वोडाफोन की ओर से 2,200 रुपये कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 3 महीने के लिए वोडाफोन प्ले का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। यह ऑफर 30 अगस्त तक वैध है। टेक्नो कैमन आईक्लिक मेटल यूनीबॉडी वाला हैंडसेट है। इसमें कोई ऑनस्क्रीन बटन नहीं है। स्मार्टफोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास है। किनारे घुमावदार हैं इससे फोन की ग्रिप अच्छी रहती है। फिंगरप्रिंट सेंसर को पिछले हिस्से पर जगह मिली है। स्मार्टफोन को मिडनाइट ब्लैक और शैंपेन गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया गया है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Tecno Camon iClick एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित हाई ओएस पर चलेगा। इस डुअल सिम स्मार्टफोन में 6 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी23 एमटीके6763 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड है 2 गीगाहर्ट्ज़। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

अब बात कैमरा सेटअप की। पिछले हिस्से पर 4X फ्लैश सपोर्ट वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/1.8 है। वहीं, फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह डुअल एलईडी प्लैश और स्क्रीन फ्लैश के साथ आता है। एआई ब्यूटी, एआई ऑटो सीन डिटेक्शन, एआई बोकेह, सुपर पिक्सल, पनोरमा मोड, वीडियो चैट और कई अन्य कैमरा फीचर इसका हिस्सा हैं। Tecno Camon iClick की बैटरी 3750 एमएएच की है। इसके बारे में 420 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम, 30 घंटे तक के कॉलिंग और 23 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, 4जी, ब्लूटूथ और अन्य आम फीचर दिए गए हैं।
Advertisement

स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.6x75.8x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम। फिंगरप्रिंट सेंसर, एंबियंट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और जी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। यह फेस आईडी सपोर्ट के साथ आता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Pleasing aesthetics
  • Decent selfie camera
  • Dedicated microSD slot
  • All-day battery life
  • Runs Android 8.1
  • Bad
  • No compass
  • Low resolution display
  • Average low-light performance
  • Questionable value for money
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी23

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tecno Mobile
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  4. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  5. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  6. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  7. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  7. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  8. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  9. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.