Tecno Camon iAce, Camon iSky 2 भारत में लॉन्च, फेस अनलॉक फीचर से लैस है ये फोन

Tecno Camon iAce, Camon iSky 2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। टेक्नो कैमन आईऐस और कैमन आईस्काई 2 हैंडसेट फेस अनलॉक,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैमरा और 3,050 एमएएच की बैटरी के साथ आते हैं।

Tecno Camon iAce, Camon iSky 2 भारत में लॉन्च, फेस अनलॉक फीचर से लैस है ये फोन
ख़ास बातें
  • Tecno Camon iAce की कीमत भारत में 6,779 रुपये है
  • टेक्नो कैमन आईऐस, कैमन आईस्काई 2 में है फेस अनलॉक फीचर
  • Tecno Camon iSky 2 20 अगस्त से होगा उपलब्ध
विज्ञापन
Tecno Camon iAce, Camon iSky 2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। 8,000 रुपये से भी कम कीमत वाले टेक्नो कैमन आईऐस और कैमन आईस्काई 2 हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस हैं। Camon iAce और Camon iSky 2 फुल एचडी+ डिस्प्ले, फेस अनलॉक,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैमरा और 3,050 एमएएच की बैटरी के साथ आते हैं। Camon iAce भारत में 35,000 रिटेल ऑटलेट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। बता दें कि Camon iSky 2 की बिक्री भारत में 20 अगस्त से शुरू होगी। टेक्नो कंपनी के दोनों हैंडसेट एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी, 100 दिन के भीतर फ्री रिप्लेसमेंट और 1 महीने की एक्सटेंडिड वारंटी के साथ आते हैं।
 

Tecno Camon iAce, Camon iSky 2 की भारत में कीमत

Tecno Camon iAce की भारत में कीमत 6,799 रुपये और Camon iSky 2 की कीमत 7,499 रुपये है। दोनों ही हैंडसेट पर Jio की तरफ से 2,200 रुपये का इंस्टेंट कैशबक दिया जा रहा है। कैशबैक 44 वाउचर के रूप में दिया जाएगा, हर वाउचर की कीमत 50 रुपये होगी। जियो यूजर यह वाउचर 199 रुपये या 299 रुपये का रिचार्ज करने के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे।
 

Tecno Camon iAce, Camon iSky 2 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाले टेकनो कैमन आईऐस में 5.5 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलेगी, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Tecno Camon iAce में  1.5 गीगाहर्टज क्वाड-कोर मीडियाटैत एमटी6739WW प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दी गई है। टेकनो कैमन आईऐस में 13 मेगापिक्सल का रियर, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर और फ्रंट कैमरा सेंसर अर्पचर एफ/2.0 के साथ आता है। Tecno Camon iAce में फेस अनलॉक फीचर भी मिलेगा। यह स्मार्टफोन 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। पावर बैकअप के लिए 3050 एमएएच की बैटरी है। यह स्मार्टफोन गोल्ड, मिडनाइट ब्लैक और मिडनाइट ब्लू कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह हैंडसेट एंड्रॉयड ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

Tecno Camon iSky 2 के फीचर्स काफी हद तक टेकनो कैमन आईऐस से मिलते जुलते हैं। लेकिन टेकनो कैमन आईस्काई2 में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। एक सेंसर 13 मेगापिक्सल और दूसरा सेंसर 0.3 मेगापिक्सल का होगा। बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। Tecno Camon iSky 2 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक MT6739WW
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक MT6739WW
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tecno Camon iAce, Tecno Camon iSky 2
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »