Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 12 GB तक का RAM और 256 GB की स्टोरेज है। यह Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700C प्राइमरी कैमरा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जुलाई 2026 21:45 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट दिया गया है
  • Tecno Camon 50 Ultra 5G में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है
  • भारत में इस स्मार्टफोन को 17 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट है

Photo Credit: Tecno

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Tecno Camon 50 Ultra 5G के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। यह Tecno Camon 50 सीरीज में शामिल होगा। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए जाएंगे। Tecno Camon 50 Ultra 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Ultimate है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। 

कंपनी ने बताया है कि भारत में Tecno Camon 50 Ultra 5G को 17 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। Tecno Camon 50 Ultra 5G के लिए Nebula Titanium, Cypress Green और Misty Purple कलर्स के विकल्प होंगे। इस स्मार्टफोन में फ्लैट फ्रेम डिजाइन राउंडेड कॉर्नर्स के साथ है। इसमें वर्टिकल तौर पर लगा हुआ रियर कैमरा मॉड्यूल है। इसमें तीन कैमरा और एक LED फ्लैश है। Tecno ने इस स्मार्टफोन में AI से जुड़े कुछ फीचर्स होने की भी जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन का स्लिम डिजाइन होगा।    

इस वर्ष मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में Tecno Camon 50 Ultra 5G को पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K (1,208 x 2,644 पिक्सल्स) 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन मिलेगा। 

Tecno Camon 50 Ultra 5G में 4 nm प्रोसेस पर बना ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट और Mali-G615 MC2 GPU है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 12 GB तक का RAM और 256 GB की स्टोरेज है। यह Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में पिल शेप वाले कैमरा आइलैंड में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। Tecno Camon 50 Ultra 5G में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700C प्राइमरी कैमरा, 3x जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसकी रियर कैमरा यूनिट 30 fps पर 4K तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकती है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 


 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  2. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  3. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  4. OnePlus का 50MP कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला फोन मिल रहा ₹3000 सस्ते में
#ताज़ा ख़बरें
  1. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  2. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  3. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  4. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  5. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  6. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  7. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  8. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  9. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  10. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.