50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च, जानें सबकुछ

Tecno ने भारत में Camon 30 लाइनअप में विस्तार करते हुए Tecno Camon 50 Ultra 5G को लॉन्च किया है।

50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Tecno

Tecno Camon 50 Ultra 5G में 50MP फ्रंट कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Tecno Camon 50 Ultra 5G में 6.78 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Camon 50 Ultra 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
  • Tecno Camon 50 Ultra 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्टीमेट चिपसेट है।
विज्ञापन

Tecno ने भारत में Camon 30 लाइनअप में विस्तार करते हुए Tecno Camon 50 Ultra 5G को लॉन्च किया है। यह नया स्मार्टफोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7000 सीरीज चिपसेट से लैस है। इसमें 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक चल सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यहां हम आपको Tecno Camon 50 Ultra 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Tecno Camon 50 Ultra 5G Price

Tecno Camon 50 Ultra 5G की कीमत 39,999 है। कंपनी लॉन्च कूपन प्रदान कर रही है, जिसमें 3000 डिस्काउंट के बाद प्रभावी कीमत 36,999 हो जाएगी। इसके अलावा ग्राहक 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी उठा सकते हैं। यह नया फोन 21 जुलाई को ई-कॉमर्स साइट अमेजन के जरिए भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन साइप्रस ग्रीन, मिस्टी पर्पल और नेबुला टाइटेनियम कलर में उपलब्ध है।

Tecno Camon 50 Ultra 5G Features & Specifications

Tecno Camon 50 Ultra 5G में 6.78 इंच की 1.5K ProXDR कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1208x2644 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और 2,800Hz टच सैंपलिंग रेट है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग से लैस है। वही ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर चलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Camon 50 Ultra के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 3x ऑप्टिकल जूम कैपेसिटी वाला 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्टीमेट चिपसेट दिया गया है। यह फोन 6,500mAh की बैटरी से लैस है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »