Tecno Camon 30S Pro फोन 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Tecno Camon 30S Pro फोन में 6.78 इंच कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है।

Tecno Camon 30S Pro फोन 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Tecno

Tecno Camon 30S Pro में 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 45W वायर्ड चार्जिंग है।
  • यह 8 जीबी तक वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है।
  • Tecno Camon 30S Pro में MediaTek Helio G100 चिपसेट मिलेगा।
विज्ञापन
Tecno ने बिना किसी शोर शराबे के Camon 30 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने सीरीज में Tecno Camon 30S Pro को लॉन्च किया है। यह अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फोन में 6.78 इंच कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें FHD प्लस रिजॉल्यूशन है और 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। आइए जानते हैं इसके सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Tecno Camon 30S Pro price, availability

Tecno Camon 30S Pro की कीमत का खुलासा कंपनी की ओर से नहीं किया गया है। यह स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है जिसमें Interstellar Grey, Pearl Gold, और Shim Silver Green कलर्स का ऑप्शन मिल जाता है। कंपनी ने इसे अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है लेकिन प्राइसिंग डिटेल नहीं दिए हैं। फोन की उपलब्धता के बारे में भी कोई जानकारी यहां नहीं दी गई है। 
 

Tecno Camon 30S Pro specifications

Tecno Camon 30S Pro फोन में 6.78 इंच कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें FHD प्लस रिजॉल्यूशन है और 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले पर पतले बेजल दिए गए हैं। इसमें एक्वाटच तकनीक दी गई है जिससे कि इसे गीले हाथों से भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन देखने में स्लिम है। इसके रियर में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है।

कैमरा की बात करें तो इसमें रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। यह Sony IMX896 1/1.56 सेंसर से लैस है। जिसमें कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट भी है। मेन कैमरा के अलावा इसमें 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। लिस्टिंग के अनुसार फोन में तीसरा कैमरा भी है लेकिन उसके डिटेल नहीं दिए गए हैं। सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट में दिया गया है। 

Tecno Camon 30S Pro में MediaTek Helio G100 चिपसेट मिलेगा। यह चिपसेट 6nm प्रोसेसिंग पर बेस्ड है। फोन में 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज है। यह 8 जीबी तक वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 45W वायर्ड चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन में IR Blaster सपोर्ट भी दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »