Tecno की Camon 30 सीरीज Sony के कैमरा के साथ जल्द होगी भारत में लॉन्च

इसमें Camon 30, Camon 30 5G, Camon 30 Pro 5G और Camon 30 Premier 5G शामिल हैं

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 मई 2024 19:33 IST

इन स्मार्टफोन्स में फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno की Camon 30 सीरीज जल्द भारत में लॉन्च की जाएगी। इस वर्ष फरवरी में यह सीरीज मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में पेश की गई थी। इसमें Camon 30, Camon 30 5G, Camon 30 Pro 5G और Camon 30 Premier 5G शामिल हैं। इस सीरीज के बेस और Pro वेरिएंट्स को बाद में नाइजीरिया में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था। 

देश में Tecno की यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Camon 30 सीरीज के भारत में लॉन्च की जानकारी दी है। हालांकि, इस पोस्ट में लॉन्च की तिथि का खुलासा नहीं किया गया है। इस पोस्ट के साथ वीडियो से इन स्मार्टफोन्स में Sony के Lytia कैमरा होने की पुष्टि हुई है। एक अन्य टीजर में इनमें से एक स्मार्टफोन ब्लैक वीगन लेदर विकल्प में दिख रहा है। इस टीजर में इस सीरीज के स्मार्टफोन्स के भारत में लॉन्च होने वाले वेरिएंट्स का डिजाइन इनके इंटरनेशनल वेरिएंट्स के समान दिख रहा है। इनके स्पेसिफिकेशंस भी समान हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के बारे में अधिक जानकारी जल्द मिल सकती है। 

Camon 30 सीरीज को इस महीने देश में लॉन्च किया जा सकता है। Camon 30 4G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99 दिया गया है। इसके 5G वेरिएंट में MediaTek Dimensity 7020 SoC है। Camon 30 Pro 5G और Camon 30 Premier 5G में MediaTek Dimensity 8200 SoC है। इन स्मार्टफोन्स की 5,000 mAh की बैटरी 70 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Camon 30 के 4G और 5G वेरिएंट्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। Camon Pro 5G में 1/1.56 इंच 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। 

Tecno Camon 30 Pro 5G में ऑप्टिकल इमे्ज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा और क्वाड फ्लैश यूनिट के साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इन सभी स्मार्टफोन्स में फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पिछले कुछ वर्षों में Tecno की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8200

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2436 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.