48MP कैमरा के साथ Tecno Camon 18 फोन भारत में कल होगा लॉन्च! ये होंगी खूबियां

Tecno Camon 18 स्मार्टफोन को भारत में कल यानी 23 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। बता दें, यह फोन अक्टूबर महीने में नाइजीरिया में लॉन्च हो चुका है। फोन की लॉन्चिंग की जानकारी कंपनी अपने ट्विटर हैंडल के जरिए सार्वजनिक कर चुकी है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2021 14:00 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Camon 18 में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • टेक्नो कैमन 18 फोन नाइजीरिया में हो चुका है लॉन्च
  • Tecno ने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी लॉन्च की जानकारी
Tecno Camon 18 स्मार्टफोन को भारत में कल यानी 23 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। बता दें, यह फोन अक्टूबर महीने में नाइजीरिया कंपनी में लॉन्च हो चुका है। फोन की लॉन्चिंग की जानकारी कंपनी अपने ट्विटर हैंडल के जरिए सार्वजनिक कर चुकी है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो फोन में 6.8 इंच फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है।
 

Tecno ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए जानकारी दी है कि Tecno Camon 18 भारतीय बाजार में 23 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। लेटेस्ट ट्वीट में कंपनी ने जानकारी दी है कि फोन 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ दस्तक देगा।
Advertisement

जैसे कि हमने बताया यह फोन अक्टूबर महीने में नाइजीरिया में लॉन्च किया जा चुका है। ट्विटर पर शेयर किए जा रहे टीज़र्स से माना जा रहा है कि भारतीय मार्केट में भी यह फोन इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ दस्तक देगा।
 

Tecno Camon 18 specifications

टेक्नो कैमन 18 फोन Android 11 आधारित HiOS पर काम करता है। फोन में 6.8 इंच का फुल एचडी+ (1080 x 2460 पिक्सल) Dot-in डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, टेक्नो कैमन 18 स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। वहीं, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है और 2 मेगापिक्सल के डेप्थ लेंस से लैस है।
Advertisement

सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का डायमेंशन 168.86x76.67x8.77mm है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

48-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + AI Lens

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  3. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  6. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  7. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  8. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  10. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.