64MP कैमरा, 8GB रैम व 120Hz डिस्प्ले के साथ Tecno Camon 18 Premier फोन लॉन्च

Tecno Camon 18 Premier की कीमत फिलहाल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। हालांकि, यह फोन खरीद के लिए नाइजीरिया में जल्द ही उपलब्ध कराया जाने वाला है और इसमें आपको पोलर नाइट और वास्ट स्काई कलर ऑप्शन मिलेंगे।

64MP कैमरा, 8GB रैम व 120Hz डिस्प्ले के साथ Tecno Camon 18 Premier फोन लॉन्च
ख़ास बातें
  • Tecno Camon 18 Premier में है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आया है टेक्नो कैमन 18 प्रीमियर
  • फोन में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Tecno Camon 18 Premier स्मार्टफोन को नाइजीरिया में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Tecno Camon 18 सीरीज़ का हिस्सा है, जिसमें दो फोन शामिल हो सकते हैं, वो होंगे Tecno Camon 18 और Tecno Camon 18P जिन्हें आने वाले दिनों में लॉन्च किया जा सकता है। टेक्नो कैमन 18 प्रीमियर फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और गिम्बल स्टेब्लाइज़न व 120 हर्टज़ एमोलेड डिस्प्ले व मीडियाटेक हीलियो जी96 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिल सकती है।
 

Tecno Camon 18 Premier price, availability

Tecno Camon 18 Premier की कीमत फिलहाल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। हालांकि, यह फोन खरीद के लिए नाइजीरिया में जल्द ही उपलब्ध कराया जाने वाला है और इसमें आपको पोलर नाइट और वास्ट स्काई कलर ऑप्शन मिलेंगे। फिलहाल, फोन की ग्लोबल उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।
 

Tecno Camon 18 Premier specifications

डुअल-सिम (नैनो) टेक्नो कैमन 18 प्रीमियर फोन Android 11 आधारित Hi OS 8.0 पर काम करता है। फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 550 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस मौजूद है है। इसके अलावा, टेक्नो कैमन 18 प्रीमियर स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी96 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है इसके साथ आपको गिम्बल-स्टेब्लाइज़ेशन 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप ज़ूम लेंस 60x Hyper Zoom सपोर्ट के साथ मिलता है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। टेक्नो ने फोन में डुअल-फ्लैश सपोर्ट दिया है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक आदि शामिल हैं। फोन में साइड-माउंटेडिड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन की बैटरी 4,750एमएएच की है, जिसके साथ 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। टेक्नो का दावा है कि यह फोन 30 मिनट के अंदर 64 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। फोन का डायमेंशन 163.8x75.85x8.15mm है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4,750 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1,080x2,400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  4. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  8. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  10. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »