64MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Tecno Camon 17 Pro, Tecno Camon 17P लॉन्च, ये हैं कीमतें

टेक्नो कैमन 17 प्रो के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत ₦130,000 (लगभग 23,284 रुपये) है। जबकि दूसरी ओर टेक्नो कैमन 17पी के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत ₦97,000 (लगभग 17,335 रुपये) है।

64MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Tecno Camon 17 Pro, Tecno Camon 17P लॉन्च, ये हैं कीमतें

CAMON 17P मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से है लैस

ख़ास बातें
  • TECNO CAMON 17P में मिलेगा 6 जीबी रैम
  • TECNO CAMON 17 Pro फोन 8 जीबी रैम के साथ आया है
  • दोनों ही फोन में मौजूद है 6.8 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले
विज्ञापन
Tecno Camon 17 Pro और Tecno Camon 17P स्मार्टफोन को क्रमश: नाइजीरिया और केन्या में लॉन्च कर दिया गया है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इन दोनों ही फोन में कुछ समानताएं हैं, तो कुछ भिन्नताएं भी है। जैसे कि दोनों ही फोन Android 11 के साथ आते हैं, दोनों ही फोन में कंपनी ने 6.8 इंच का डिस्प्ले दिया है। इसके अलावा, TECNO CAMON 17 Pro और TECNO CAMON 17P दोनों ही फोन में आपको क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। ये तो हुई दोनों फोन में मौजूद समानताएं, आइए जानते हैं उन फीचर्स के बारे में जो इन दोनों फोन को एक-दूसरे से अलग बनाते हैं।
 

Tecno Camon 17 Pro, Tecno Camon 17P Price and Availability

Tecno Camon 17 Pro और Tecno Camon 17P की कीमत नाइजीरिया में क्या है, इससे पर्दा उठाया गया है। हालांकि, केन्या में फिलहाल इनकी कीमत सार्वजनिक नहीं की गई है। टेक्नो कैमन 17 प्रो के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत ₦130,000 (लगभग 23,284 रुपये) है। जबकि दूसरी ओर टेक्नो कैमन 17पी के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत ₦97,000 (लगभग 17,335 रुपये) है। 17पी मॉडल में आपको तीन कलर ऑप्शन फ्रॉस्ट सिल्वर, मैगनेट ब्लैक और स्प्रूस ग्रीन मिलते हैं। जबकि प्रो वेरिएंट में दो ड्रीम सिल्वर और मालिबू ब्लू कलर ऑप्शन मिलते हैं।  
 

Tecno Camon 17 Pro, Tecno Camon 17P Specifications

टेक्नो कैमन 17पी और टेक्नो कैमन 17 प्रो दोनों ही फोन Android 11 पर आधारित HiOS 7.6 पर चलते हैं। फोन में 6.8 इंच का फुल एचडी+ (1080 x 2460 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 395 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी, 500 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस, 82 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो दिया गया है। प्रो मॉडल में आपको 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले मिलेगा। अंतर की बात करें, तो CAMON 17P स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसके साथ जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। वहीं, दूसरी ओर CAMON 17 Pro फोन मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए दोनों ही फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। हालांकि, कैमन 17पी फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस और एक एआई लेंस शामिल है। वहीं, कैमन 17 प्रो फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए कैमन 17पी स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मौज़ूद है। वहीं, प्रो वेरिएंट में आपको 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। दोनों ही कैमरों में डुअल-एलईडी फ्लैश फ्रंट में मौजूद है।

दोनों ही फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है। हालांकि 17पी फोन में आपको 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा और प्रो में 25 वॉट। फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-सिम, 4जी, ब्लूटूथ, वाई-फाई, 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रो एसडी स्लॉट और जीपीएस शामिल हैं। फोन में आपको साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। सेंसर्स में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद है। हालांकि, कैमोन 17 प्रो में स्टीरियो स्पीकर दिया गया है।

TECNO CAMON 17P का डायमेंशन 168.67 x 76.44 x 8.82mm है। वहीं, TECNO CAMON 17 Pro का डायमेंशन 168.89 x 76.98 x 8.95mm है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + AI
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
फ्रंट कैमरा48-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »