64MP कैमरा के साथ Tecno Camon 17 और Tecno Camon 17 Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Tecno Camon 17 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 12,999 रुपये है, जिसमें आपको फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इस फोन में तीन कलर ऑप्शन पेश किए गए हैं, फ्रॉस्ट सिल्वर, स्प्रूस ग्रीन और मैग्नेट ब्लैक।

64MP कैमरा के साथ Tecno Camon 17 और Tecno Camon 17 Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत

टेक्नो ने फोन में डुअल-फ्लैश सपोर्ट दिया है

ख़ास बातें
  • Tecno Camon 17 में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है
  • Tecno Camon 17 Pro में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है
  • दोनों फोन की सेल 26 जुलाई Amazon Prime Day sale के दौरान शुरू होगी
विज्ञापन
Tecno Camon 17 सीरीज़ को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें दो स्मार्टफोन शामिल हैं Tecno Camon 17 और 17 Tecno Camon 17 Pro। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह दोनों ही फोन 5,000 एमएएच बैटरी से लैस हैं, जिसमें बेस वेरिएंट के साथ 18 वॉट फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट और प्रो मॉडल में 33 वॉट फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, दोनों ही फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। टेक्नो कैमन 17 फोन में कंपनी ने 6 जीबी रैम दी है, जबकि प्रो वेरिएंट में 8 जीबी रैम मौजूद है। इन दोनों ही फोन की सेल 26 जुलाई से भारत में शुरू होगी, वहीं ग्राहकों को CAMON 17 Pro मॉडल खरीदने पर TECNO Buds1 फ्री प्राप्त होगा।
 

Tecno Camon 17 and Tecno Camon 17 Pro price in India sale offer

Tecno Camon 17 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 12,999 रुपये है, जिसमें आपको फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इस फोन में तीन कलर ऑप्शन पेश किए गए हैं, फ्रॉस्ट सिल्वर, स्प्रूस ग्रीन और मैग्नेट ब्लैक। वहीं, Tecno Camon 17 Pro स्मार्टफोन की बात करें, तो इसकी कीमत 16,999 रुपये है, जिसमें आपको 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इस फोन में सिंगल आर्कटिक डाउन कलर पेश किया गया है। फोन की सेल 26 जुलाई से Amazon Prime Day sale की शुरुआत के साथ शुरू होगी।

सेल ऑफर की बात करें, तो टेक्नो कैमन 17 प्रो स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को 1,999 रुपये की कीमत वाला TECNO Buds1 फ्री मिलेगा। इसके अलावा, HDFC क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
 

Tecno Camon 17 specifications

टेक्नो कैमन 17 फोन में Android 11 आधारित HiOS v7.6 पर काम करता है। फोन में 6.8 इंच का फुल एचडी+ (1080 x 2460 पिक्सल) आईपीए डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90Hz डिस्प्ले, 500 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस, 180Hz टच सैम्पलिंग रेट और 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। इसके अलावा, टेक्नो कैमन स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है और बाकि के तीन कैमरे 2 मेगापिक्सल के हैं। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। टेक्नो ने फोन में डुअल-फ्लैश सपोर्ट दिया है।

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन में साइंड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई (2.4GHz and 5GHz), ब्लूटूथ वी5, जीपीएस आदि शामिल हैं। फोन का डायमेंशन 168.67x76.44x8.82mm है।
 

Tecno Camon 17 Pro specifications

टेक्नो कैमन 17 प्रो फोन में Android 11 आधारित HiOS v7.6 पर काम करता है। फोन में 6.8 इंच का फुल एचडी+ (1080 x 2460 पिक्सल) आईपीए डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90Hz डिस्प्ले, 500 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस, 180Hz टच सैम्पलिंग रेट और 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा, टेक्नो कैमन 17 प्रो स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। इसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए प्रो फोन में भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरे हैं। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। टेक्नो ने इस फोन में भी डुअल-फ्लैश सपोर्ट दिया है।

टेक्नो कैमन 17 प्रो फोन में भी 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का कहना है कि इस फोन में 37 दिन तक का स्टैंडबाय मिलता है। फोन में साइंड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई (2.4GHz and 5GHz), ब्लूटूथ वी5, जीपीएस आदि शामिल हैं। फोन का डायमेंशन 168.89x76.98x8.95mm है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
फ्रंट कैमरा48-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + AI
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. UPI में आने वाला है AI का बड़ा अपग्रेड, वॉयस से होगा पेमेंट, फ्रॉड पर भी लगेगी लगाम!
  3. स्मार्टफोन के बाद अब टैबलेट पर मैमोरी शॉर्टेज की मार! Redmi ने बढ़ाए Pad 2 के दाम
  4. अब रोबोट वैक्यूम खुद भी करेगा अपनी सफाई! LG ने लॉन्च किया दुनिया का पहला Dual Steam मॉडल
  5. मानसून की शुरुआत, बारिश के मौसम में ऐसे रखें अपने AC का ख्याल, बिजली का बिल आएगा कम
  6. 50MP कैमरा वाला Samsung फ्लिप फोन मिल रहा 10 हजार रुपये सस्ता, देखें पूरी डील
  7. Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 7: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?
  8. Vivo X500e में नए डिजाइन के साथ मिल सकता है Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट
  9. Vi लाई 202 रुपये में 5GB डेटा, फ्री Jiohotstar, SonyLiv समेत 17 OTT का भरपूर मनोरंजन! Jio, Airtel को कड़ी टक्कर
  10. IND vs IRE 2nd T20I Live Streaming: भारत-आयरलैंड का रोचक टी20 मैच लाइव, यहां देखें फ्री!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »