टीसीएल ने भारत में लॉन्च किया स्मार्टफोन और टेलीविजन, जानें कीमत

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 जुलाई 2016 10:09 IST
चीनी ग्लोबल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड टीसीएल ने गुरुवार को भारत में टीसीएल 562 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। इसके साथ ही कंपनी ने 4 नए टीवी मॉडल भी पेश किए हैं। भारतीय ग्राहकों के लिए कंपनी ने दो मॉडल (एक कर्व्ड और एक फ्लैट अल्ट्रा एचडी) पी1 सीरीज में और दो टीवी मॉडल डी2900 सीरीज में लिए पेश किए हैं। टीसीएल के ये सभी डिववाइस अमेज़न इंडिया पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

टीसीएल इंडिया के रीजनल डायरेक्टर ने एक बयान में कहा, ''भारत में स्मार्टफोन और टेलीविजन कैटेगरी में हमारी एंट्री एक रणनीति के तहत हुई है जिससे हम टेक्नलॉजी और इनोवेशन की तरफ अपनी प्रतिबद्धता को गति दे सकें।''

टीसीएल 562 स्मार्टफोन की कीमत 10,990 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर हीलियो पी10 एमटी6755एम प्रोसेसर, 3 जीबी रैम है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ओएस पर चलता है।

इस डिवाइस में 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटो-फोकस रियर कैमरा है। वहीं वाइड व्यू एंगल के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। टीसीएल 562 को पावर देने का काम करेगी 2960 एमएएच की बैटरी।
 

बात करें 48 इंच वाले पी1 कर्व्ड फुल एचडी स्मार्ट टीवी की तो इसे स्लीक डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसमें स्क्रीन मिरर, वाई-फाई, वाई-फाई डायरेक्ट और एक स्टोर है जहां आप ऐप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। इस टीवी की कीमत 37,990 रुपये है।
Advertisement

टीसीएल डी2900 सीरीज के दो मॉडल में से एक 40 इंच (कीमत, 20,990 रुपये) और दूसरा 32 इंच (कीमत 13,990 रुपये) साइज़ में है। इनके साथ एएसआईसी प्रोसेसर, दो यूएसबी पोर्ट और एक एचडीएमआई पोर्ट दिया गया है।

टीसीएल 43 इंच फ्लैट अल्ट्रा एचडी टीवी की कीमत 31,990 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Home Entertainment, LED TV, Mobiles, TCL, TCl India, TCL P1

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Casio AE-1600HX सीरीज वॉच लॉन्च, 10 साल तक चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है 3D प्रिंटेड हिंज का इस्तेमाल
  3. 14 अप्रैल को आ सकता है Oppo F33 Pro, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. 14 अप्रैल को आ सकता है Oppo F33 Pro, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक
  2. WhatsApp Web से करोड़ों की ठगी, CEOs के नाम पर बड़ा साइबर स्कैम!
  3. Infinix Note 60 Pro में मिलेगा 50 मेगापिक्सल 'Ultra Clear' प्राइमरी कैमरा
  4. Redmi A7 Pro 5G होगा 13 अप्रैल लॉन्च, फीचर्स और डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ
  5. Apple के फोल्डेबल आईफोन में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है 3D प्रिंटेड हिंज का इस्तेमाल
  6. Census 2027: जनगणना के नाम पर स्कैम का खतरा, यहां जानें 33 सवालों की पूरी लिस्ट
  7. Casio AE-1600HX सीरीज वॉच लॉन्च, 10 साल तक चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स
  8. Realme 16 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला फोन
  9. iQOO 15 Apex की सेल शुरू, 6 हजार का डिस्काउंट, जानें फीचर्स और कीमत
  10. India Census 2027: शुरू हो रही जनगणना, ऑनलाइन फॉर्म से लेकर जरूरी तारीखों तक, यहां समझें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.