Tata Electronics के iPhone प्लांट को बंद करने की चेतावनी, ये है कारण...

तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने टाटा ग्रुप की इस कंपनी पर कई महीनों तक रेगुलेटरी निर्देशों को अनदेखा करने का भी आरोप लगाया है। पिछले वर्ष इस फैक्टरी के पास मौजूद कृषि भूमि रखने वाले किसानों ने इस मुद्दे को उठाया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 जून 2026 20:09 IST
ख़ास बातें
  • इस फैक्टरी में iPhone के बैक पैनल और अन्य कंपोनेंट्स बनाए जाते हैं
  • तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को नोटिस दिया है
  • इस फैक्टरी पर निकट के खेतों को दूषित पानी से खराब करने का आरोप लगा है

इस फैक्टरी में iPhone के बैक पैनल और अन्य कंपोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग की जाती है

आईफोन के कंपोनेंट्स बनाने वाली Tata Electronics की फैक्टरी को बंद किए जाने की चेतावनी मिली है। तमिलनाडु के होसुर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की इस फैक्टरी से निकलने वाले दूषित पानी को खेतों में जाने की वजह से यह राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यह चेतावनी दी है। 

इस फैक्टरी में iPhone के बैक पैनल और अन्य कंपोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग की जाती है। भारत में पिछले कुछ वर्षों में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री तेजी से बढ़ी है। Reuters की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने टाटा ग्रुप की इस कंपनी पर कई महीनों तक रेगुलेटरी निर्देशों को अनदेखा करने का भी आरोप लगाया है। पिछले महीने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को दिए गए नोटिस में यह पूछा गया है कि पर्यावरण से जुड़े नियमों के कथित उल्लंघन की वजह से क्यों न इस फैक्टरी की बिजली काट दी जाए और इस यूनिट को बंद कर दिया जाए। पिछले वर्ष इस फैक्टरी के पास मौजूद कृषि भूमि रखने वाले किसानों ने इस मुद्दे को उठाया था। इन किसानों की शिकायत थी कि इस फैक्टरी से निकलने वाले दूषित पानी से उनके खेतों को नुकसान हो रहा है और उनके कुएं खराब हो रहे हैं। 

Advertisement

इसके बाद तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस मामले की जांच की थी। इस जांच में पाया गया था कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्टरी के परिसर में दूषित पानी को रेनवॉटर को एकत्र करने वाले एक जलाशय में छोड़ा जा रहा था, जो बाद में बहतर निकट के खेतों में ग्राउंडवॉटर को प्रदूषित कर रहा था। इस चेतावनी नोटिस में कहा गया है कि पिछले वर्ष दिसंबर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को इस बारे में नोटिस दिया गया था लेकिन कंपनी ने इसके बाद भी इस समस्या के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया। 

हालांकि, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने Reuters को बताया है कि उसने एक बाहरी लैबोरेटरी से एनालिसिस कहा था और इसमें पाया गया है कि कंपनी ने सभी रेगुलेटरी नियमों का पूरी तरह पालन किया है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने कहा कि वह जिम्मेदारी वाले कारोबारी तरीकों के इस्तेमाल और पर्यावरण और स्थानीय समुदायों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के लिए दक्षिण एशिया में Foxconn के बाद दूसरी सबसे बड़ी सप्लायर है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.