Stuffcool का नया टेबल लैंप एक साथ चार्ज करेगा आपका फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स, भारत में लॉन्च

Stuffcool ने भारत में नया Lumo 4-in-1 वायरलेस चार्जिंग स्टेशन लॉन्च किया है। इसमें Qi2 15W मैग्नेटिक चार्जिंग, RGB एम्बिएंट लाइट और iPhone, Apple Watch व AirPods के लिए एक साथ चार्जिंग की सुविधा मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 जुलाई 2026 14:40 IST
ख़ास बातें
  • Stuffcool Lumo 4-in-1 चार्जिंग स्टेशन भारत में लॉन्च
  • Qi2 15W मैग्नेटिक चार्जिंग और RGB एम्बिएंट लाइट
  • iPhone, Apple Watch और AirPods एक साथ होंगे चार्ज

Stuffcool Lumo की भारत में कीमत 4,999 रुपये है

Stuffcool ने भारतीय बाजार में अपना नया Lumo 4-in-1 वायरलेस चार्जिंग स्टेशन लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस खासतौर पर Apple यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है और इसमें Qi2 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग, RGB एम्बिएंट लाइट और 4-इन-1 चार्जिंग सिस्टम मिलता है। Lumo की मदद से यूजर्स एक साथ iPhone, Apple Watch और AirPods को चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें इनबिल्ट एम्बिएंट लैंप भी दिया गया है, जिससे यह डेस्क या बेडसाइड सेटअप का हिस्सा बन जाता है।

Stuffcool Lumo फिलहाल Stuffcool की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon India पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। कीमत 4,999 रुपये रखी गई है, जबकि Amazon पर डिवाइस 500 रुपये के डिस्काउंट के साथ 4,499 रुपये में बेचा जा रहा है। बॉक्स में 30W फास्ट चार्जर और USB Type-C to Type-C केबल भी दी गई है, जिससे यूजर्स को अलग से चार्जिंग एडॉप्टर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Advertisement

Stuffcool के मुताबिक, Lumo में Qi2 सर्टिफाइड 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग दी गई है, जो MagSafe सपोर्ट वाले iPhone के साथ बेहतर मैग्नेटिक अलाइनमेंट और फास्ट चार्जिंग प्रदान करती है। इसके अलावा Apple Watch और AirPods के लिए अलग वायरलेस चार्जिंग मॉड्यूल भी मौजूद हैं, जिससे तीनों डिवाइस को एक साथ चार्ज किया जा सकता है।

Lumo में इनबिल्ट RGB एम्बिएंट लाइट भी दी गई है, जिसमें कई लाइटिंग मोड मिलते हैं। यूजर्स टच सेंसर की मदद से लाइटिंग मोड बदल सकते हैं और ब्राइटनेस भी एडजस्ट कर सकते हैं।

Stuffcool Lumo में प्रीमियम एल्यूमिनियम बॉडी दी गई है। इसका चार्जिंग स्टैंड iPhone को पोर्ट्रेट और लैंडस्केप दोनों मोड में इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। कंपनी के मुताबिक, इससे FaceTime कॉल, वीडियो देखने, StandBy Mode और अन्य काम करना आसान हो जाता है।

Advertisement

डिवाइस में एंटी-स्लिप बेस दिया गया है, जिससे यह टेबल पर मजबूती से टिका रहता है। साथ ही LED इंडिकेटर्स चार्जिंग स्टेटस भी दिखाते हैं। Stuffcool Lumo में 30W तक USB Type-C इनपुट सपोर्ट मिलता है। फोन के लिए 5W, 7.5W, 10W और 15W (Qi2) वायरलेस चार्जिंग उपलब्ध है। वहीं AirPods के लिए 5W, Apple Watch के लिए 2.5W और एम्बिएंट लाइट के लिए 3W आउटपुट मिलता है। इस डिवाइस का वजन लगभग 365 ग्राम है, जबकि इसका साइज 17.5cm × 16.93cm × 7.75cm है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  4. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.