Sony Xperia XZ Premium, XZ1, XZ1 Compact को एंड्रॉयड 9.0 पाई मिलने की खबर

Sony ने Xperia XZ Premium, Xperia XZ1 और Xperia XZ1 Compact स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड 9.0 पाई सॉफ्टवेयर अपडेट को जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 12 नवंबर 2018 15:18 IST
ख़ास बातें
  • अपडेट का बिल्ड नंबर 47.2.A.0.306 है
  • अपडेट के साथ यूजर को मिला अक्टूबर 2018 सिक्योरिटी पैच
  • पिछले महीने मिलना था सोनी स्मार्टफोन को अपेडट

Sony Xperia XZ Premium, XZ1, XZ1 Compact को एंड्रॉयड अपडेट मिलने की खबर

Sony ने Xperia XZ Premium, Xperia XZ1 और Xperia XZ1 Compact स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड 9.0 पाई सॉफ्टवेयर अपडेट को जारी कर दिया है। सोनी द्वारा जारी अपडेट का बिल्ड नंबर 47.2.A.0.306 है। Android 9.0 अपडेट के साथ यूजर को एंड्रॉयड अक्टूबर 2018 सिक्योरिटी पैच भी मिलेगा। एंड्रॉयड पाई अपडेट के साथ रि-डिजाइन कैमरा ऐप इंटरफेस, फुल-एचडी स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग ( 960 फ्रेम प्रति सेकेंड) समेत कई फीचर्स के साथ आएगा। Sony ने नए अपडेट में जेस्चर नेविगेशन को नहीं जोड़ा है, उम्मीद है कि भविष्य में फीचर को जारी किया जाएगा।

याद करा दें कि सोनी ने पिछले महीने कंफर्म किया था कि Xperia XZ Premium, Xperia XZ1 और Xperia XZ1 Compact स्मार्टफोन को 26 अक्टूबर तक एंड्रॉयड पाई अपडेट मिल जाएगा। एक्सपीरिया ब्लाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अब कंपनी ने अपडेट देना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि अपडेट नवंबर 2018 नहीं बल्कि अक्टूबर सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया था कि अपडेट सेल्फी कैमरा डिस्प्ले फ्लैश के साथ आ सकता है।
Advertisement

अपडेट अभी केवल चुनिंदा मॉडल और क्षेत्र के लिए जारी किया गया है, लेकिन आने वाले समय में अपडेट को सभी यूजर के लिए रोल आउट किए जाने की उम्मीद है। इन सभी हैंडसेट के बाद Xperia XZ2 Premium स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई अपडेट दिया जा सकता है। बता दें कि पिछले महीने Sony Xperia XZ2 और Xperia XZ2 Compact को Android 9.0 अपडेट के साथ अक्टूबर सिक्योरिटी पैच मिलने की खबर सामने आई थी। सोनी ने कंफर्म किया है कि Xperia XA2, Xperia XA2 Ultra और Xperia XA2 Plus स्मार्टफोन को अगले साल शुरुआत में अपडेट मिल सकता है।
 

Sony Xperia XZ Premium स्पेसिफिकेशन

सोनी के इस हैंडसेट में 5.5 इंच का 4के (2160x3840 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन हाई डायनामिक रेंज डिस्प्ले है। फोन में सोनी की ही ट्राई ल्यूमिनस टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल हुआ है। सोनी ब्रांड का यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आता है। इसकी जुगलबंदी 4 जीबी रैम से होगी। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी की है।
Advertisement

ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी ने इस हैंडसेट में अनोखी कैमरा तकनीक का भी इस्तेमाल किया है। रियर हिस्से पर 19 मेगापिक्सल का मोशन आई कैमरा है। रियर कैमरा ट्रिपल इमेज सेंसिंग तकनीक और प्रेडिक्टिव हाइब्रिड ऑटोफोकस से लैस है। एफ/2.0 अपर्चर वाला यह कैमरा 960 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से स्लो मोशन वीडियो कैपचर करने में सक्षम है। साथ में 4के वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता भी काम की साबित होगी। अब बात फ्रंट कैमरे की जो 13 मेगापिक्सल का है। एफ/2.0 अपर्चर वाले इस कैमरे में 22 एमएम वाइड एंगल लेंस है।
 

Sony Xperia XZ1 स्पेसिफिकेशन

Sony Xperia XZ1 में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एचडीआर डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। Sony Xperia XZ1 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है, ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 में 19 मेगापिक्सल का मोशन आई एक्समॉर आरएस सेंसर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। सिक्योरिटी के लिए पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
Advertisement
 

Sony Xperia XZ1 Compact स्पेसिफिकेशन

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 कॉम्पेक्ट में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इसमें सोनी के ट्राइल्यूमिनस 4.6 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोटोग्राफी के लिए 19 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, water resistant
  • 4K HDR display
  • Doesn’t overheat under stress
  • Very good cameras
  • Bad
  • Fiddly SIM card tray
  • Bulky and dated design
  • Chrome version is an acquired taste
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

19-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

2160x3840 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium metal body
  • Great performance
  • Bad
  • Same old design
  • Questionable value proposition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

19-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

18-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

19-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.