Sony Xperia XZ1 और Xperia XZ Premium की कीमत हुई कम, और भी Sony स्मार्टफोन हुए सस्ते

त्योहारी सीज़न को देखते हुए Sony अपनी Xperia सीरीज़ के 6 स्मार्टफोन सस्ते करने का फैसला किया है। हम बात कर रहे हैं Sony Xperia R1, Xperia R1 Plus, Xperia XA1, Xperia XA1 Plus, Xperia XZ1 और Xperia XZ Premium की।

Sony Xperia XZ1 और Xperia XZ Premium की कीमत हुई कम, और भी Sony स्मार्टफोन हुए सस्ते
ख़ास बातें
  • Xperia XZ1 की नई कीमत 34,990 रुपये है
  • सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम को 39,990 रुपये में बेचा जा रहा है
  • Sony Xperia R1 को 7,990 रुपये में बेचा जा रहा है
विज्ञापन
त्योहारी सीज़न को देखते हुए Sony अपनी Xperia सीरीज़ के 6 स्मार्टफोन सस्ते करने का फैसला किया है। हम बात कर रहे हैं Sony Xperia R1, Xperia R1 Plus, Xperia XA1, Xperia XA1 Plus, Xperia XZ1 और Xperia XZ Premium की। कंपनी ने Sony Xperia XZ1 और Xperia XZ Premium की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती की है। गैजेट्स 360 की जानकारी मिली है कि सोनी के ये हैंडसेट नई कीमत में ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध हैं।

Sony Xperia R1 को 7,990 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि इसकी कीमत 9,990 रुपये थी। बता दें कि यह फोन 12,990 रुपये में लॉन्च हुआ था। Xperia R1 Plus को भी सस्ता कर दिया गया है। यह अब 10,990 रुपये में उपलब्ध होगा, पहले इसकी कीमत 12,990 रुपये थी। Sony Xperia XA1 को 12,990 रुपये में बेचा जा रहा है। पहले इसे 17,990 रुपये में बेचा जा रहा था। Sony Xperia XA1 Plus की पुरानी कीमत 19,990 रुपये थी। अब यह 14,990 रुपये में उपलब्ध है।

अंत में बात Sony Xperia XZ1 और Sony Xperia XZ Premium की। इन फोन को 10,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। 44,990 रुपये वाले Xperia XZ1 की नई कीमत 34,990 रुपये है। वहीं, सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम को 39,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इसका दाम 49,990 रुपये है।

याद रहे कि Sony Xperia R1 को बीते साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। यह 5.2 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले पैनल, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 2620 एमएएच की बैटरी है। Xperia R1 Plus को भी इसी फोन के साथ लॉन्च किया गया था। यह 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज  के साथ आता है।

अप्रैल 2017 में लॉन्च किया गया सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 हैंडसेट 23 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर, 5 इंच एचडी डिस्प्ले, 64 बिट मीडियाटेक हीलियो पी20 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। दूसरी तरफ, सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 प्लस को बीते साल सितंबर में लॉन्च किया गया थआ। यह 5.5 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले, 4 जीबी रैम, ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी20 प्रोसेसर और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है।

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 को सितंबर 2017 में भारत लाया गया था। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, क्विक चार्ज 3.0 और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। वहीं, सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम को जून 2017 में लॉन्च किया गया था। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 5.5 इंच 4K डिस्प्ले, 3230 एमएएच बैटरी, 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। त्योहारी सीज़न को देखते हुए Sony अपनी Xperia सीरीज़ के 6 स्मार्टफोन सस्ते करने का फैसला किया है। हम बात कर रहे हैं Sony Xperia R1, Xperia R1 Plus, Xperia XA1, Xperia XA1 Plus, Xperia XZ1 और Xperia XZ Premium की। कंपनी ने Sony Xperia XZ1 और Xperia XZ Premium की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती की है। गैजेट्स 360 की जानकारी मिली है कि सोनी के ये हैंडसेट नई कीमत में ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध हैं।

Sony Xperia R1 को 7,990 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि इसकी कीमत 9,990 रुपये थी। बता दें कि यह फोन 12,990 रुपये में लॉन्च हुआ था। Xperia R1 Plus को भी सस्ता कर दिया गया है। यह अब 10,990 रुपये में उपलब्ध होगा, पहले इसकी कीमत 12,990 रुपये थी। Sony Xperia XA1 को 12,990 रुपये में बेचा जा रहा है। पहले इसे 17,990 रुपये में बेचा जा रहा था। Sony Xperia XA1 Plus की पुरानी कीमत 19,990 रुपये थी। अब यह 14,990 रुपये में उपलब्ध है।

अंत में बात Sony Xperia XZ1 और Sony Xperia XZ Premium की। इन फोन को 10,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। 44,990 रुपये वाले Xperia XZ1 की नई कीमत 34,990 रुपये है। वहीं, सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम को 39,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इसका दाम 49,990 रुपये है।

याद रहे कि Sony Xperia R1 को बीते साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। यह 5.2 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले पैनल, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 2620 एमएएच की बैटरी है। Xperia R1 Plus को भी इसी फोन के साथ लॉन्च किया गया था। यह 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज  के साथ आता है।

अप्रैल 2017 में लॉन्च किया गया सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 हैंडसेट 23 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर, 5 इंच एचडी डिस्प्ले, 64 बिट मीडियाटेक हीलियो पी20 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। दूसरी तरफ, सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 प्लस को बीते साल सितंबर में लॉन्च किया गया थआ। यह 5.5 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले, 4 जीबी रैम, ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी20 प्रोसेसर और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है।

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 को सितंबर 2017 में भारत लाया गया था। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, क्विक चार्ज 3.0 और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। वहीं, सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम को जून 2017 में लॉन्च किया गया था। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 5.5 इंच 4K डिस्प्ले, 3230 एमएएच बैटरी, 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  2. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  4. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  6. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  8. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  9. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  10. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »