गुरुवार को भारत में लॉन्च किया गया Sony Xperia XZ Premium आम ग्राहकों को 12 जून से 59,990 रुपये में मिलेगा। अमेज़न डॉट इन पर हैंडसेट को प्री-ऑर्डर के लिए भी उपलब्ध कराया गया है। लॉन्च इवेंट के बाद गैजेट्स 360 को Sony के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ वक्त बिताने का मौका मिला। पहली नज़र में हमें यह हैंडसेट कैसा लगा? आइए आपको बताते हैं।
जापान की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सोनी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए भारत में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस Sony Xperia XZ Premium को लॉन्च कर दिया। याद रहे कि भारतीय मार्केट में इस प्रोसेसर के साथ आने यह पहला फोन होगा।
सोनी ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्सज़ेड प्रीमियम को फरवरी में एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च किया था। इस फोन को ल्युमिनयस क्रोम और डीपसी ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया गया था। अब कंपनी ने सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम स्मार्टफोन को नए ब्रॉन्ज़ पिंक कलर वेरिएंट में पेश किया है।