सोनी एक्सपीरिया एक्सए डुअल स्मार्टफोन की बिक्री भारत में शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 जून 2016 12:37 IST
उम्मीद के मुताबिक सोनी इंडिया अपने एक्सपीरिया एक्सए डुअल हैंडसेट को भारत में उपलब्ध करा दिया है। सोनी एक्सपीरिया एक्सए डअल स्मार्टफोन 20,990 रुपये में ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। इसे सोनी के आधिकारिक रिटेल स्टोर में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

याद रहे कि सोनी इंडिया ने पिछले महीने स्थानीय मार्केट में अपनी नई एक्सपीरिया एक्स सीरीज पेश की थी। 48,990 रुपये वाले सोनी एक्सपीरिया एक्स डुअल महीने की शुरुआत में उपलब्ध कराया गया था। इस दौरान बताया गया था कि सोनी एक्सपीरिया एक्सए डुअल की बिक्री जून महीने के तीसरे हफ्ते से शुरू हो जाएगी। इस दौरान ही कंपनी ने एक्सपीरिया एक्सए डुअल के लॉन्च ऑफर का भी खुलासा किया था।  इसके साथ सोनी लिव का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा जिसमें 2,700 रुपये का कंटेंट मुफ्त दिया जाएगा। हंगामा प्ले का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन और 1,000 रुपये के किंडल ईबुक्स मिलेंगे।
Advertisement
 

अब बात हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन की। सोनी एक्सपीरिया एक्सए डुअल में पांच इंच का फुल-एचडी (720x1280 पिक्सल) वाला डिस्प्ले है। फोन में 64 बिट मीडियाटेक एमटी6755 प्रोसेसर है और साथ में मौजूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। सोनी एक्सपीरिया एक्सए डुअल की स्टोरेज को बढ़ाने के यूज़र 200 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1 पर चलता है।

फोन में हाइब्रिड ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश जैसे फ़ीचर के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के दीवानों के लिए मौजूद है 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। बैटरी 2300 एमएएच की है। डाइमेंशन 143.6x66.8x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 138 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.