Sony Xperia 10 और Sony Xperia 10 Plus लॉन्च, 21:9 डिस्प्ले से हैं लैस

Sony Xperia 10 और Sony Xperia 10 Plus स्मार्टफोन को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में लॉन्च कर दिया गया। इसके साथ कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Sony Xperia 1 को भी पेश किया गया।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 फरवरी 2019 15:07 IST
ख़ास बातें
  • Sony Xperia 10 Plus की बॉडी Xperia 10 से ज़्यादा चौड़ी है
  • सोनी एक्सपीरिया 10 की कीमत 349.99 डॉलर (करीब 24,800 रुपये) है
  • सोनी एक्सपीरिया 10 प्लस की कीमत 429.99 डॉलर (करीब 30,500 रुपये) है
Sony Xperia 10 और Sony Xperia 10 Plus स्मार्टफोन को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में लॉन्च कर दिया गया। इसके साथ कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Sony Xperia 1 को भी पेश किया गया। दोनों ही फोन मिड-रेंज सेगमेंट के हैं और ये डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। सोनी के पुराने हैंडसेट की तरह इन फोन में भी किनारों पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर है। दोनों ही फोन 21:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले वाइड डिस्प्ले से लैस हैं। Sony Xperia 10 Plus ज़्यादा बड़े डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, बेहतर प्रोसेसर और बेहतर कैमरा सेटअप से लैस है।
 

Sony Xperia 10, Xperia 10 Plus की कीमत और उपलब्धता

सोनी एक्सपीरिया 10 की कीमत 349.99 डॉलर (करीब 24,800 रुपये) है। यह ब्लैक, नेवी ब्लू, पिंक और सिल्वर रंग में मिलेगा। दूसरी तरफ, सोनी एक्सपीरिया 10 प्लस की कीमत 429.99 डॉलर (करीब 30,500 रुपये) है। यह ब्लैक, गोल्ड, नेवी ब्लू और सिल्वर रंग में बेचा जाएगा। फिलहाल, Xperia 10 और Xperia 10 Plus को भारतीय मार्केट में लाए जाने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।
Advertisement
 

Sony Xperia 10, Xperia 10 Plus डिज़ाइन

दिखने में दोनों ही हैंडसेट एक जैसे ही हैं। बड़ी स्क्रीन के कारण Sony Xperia 10 Plus की बॉडी Xperia 10 से ज़्यादा चौड़ी है। सेंसर्स देने के लिए दोनों ही फोन बड़ा फोरहेड है। पिछले हिस्से पर हॉरीज़ॉन्टल पोजीशन में डुअल कैमरा सेटअप है। वॉल्यूम और पावर बटन, इसके साथ फिंगरप्रिंट सेंसर दायीं तरफ हैं। सिम ट्रे को बायें किनारे पर जगह मिली है। 3.5 एमएम ऑडियो जैक टॉप पर है। निचले हिस्से पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को जगह मिली है।
 

Sony Xperia 10 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम सोनी एक्सपीरिया 10 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, 21:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Sony Xperia 10 के पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। यह वाइड एंगल सेंसर एफ/2.0 अपर्चर वाला है। इसके साथ जुगलबंदी में एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। कैमरा सेटअप 21:9 वीडियो कैपचरिंग, बोकेह इफेक्ट, एचडीआर, हाइब्रिड ऑटोफोकस, 5X डिजिटल ज़ूम, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 120 एफपीएस स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement
 

Sony Xperia 10 की बैटरी 2,870 एमएएच की है। यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और गूगल कास्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, हॉल सेंसर, मैगनेटोमीटर, स्टेप काउंटर, स्टेप डिटेक्टर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं. सोनी एक्सपीरिया 10 का डाइमेंशन 156x68x8.4 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम।
 

Sony Xperia 10 Plus स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम सोनी एक्सपीरिया 10 प्लस एंड्रॉयड पाई पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, 21:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement

Sony Xperia 10 Plus डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। यह वाइड-एंगल सेंसर एफ/1.75 अपर्चर वाला है। इसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा काम करेगा। कैमरा सेटअप 21:9 वीडियो कैपचरिंग, बोकेह इफेक्ट, एचडीआर, हाइब्रिड ऑटोफोकस, 5X डिजिटल ज़ूम, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 120 एफपीएस स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Sony Xperia 10 Plus की बैटरी 3,000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और गूगल कास्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, हॉल सेंसर, मैगनेटोमीटर, स्टेप काउंटर, स्टेप डिटेक्टर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन का डाइमेंशन 167x73x8.3 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2870 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.