Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है स्क्वेयर कैमरा आइलैंड, जल्द लॉन्च की तैयारी

Sony Xperia 1 VIII में स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोSD कार्ड स्लॉट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2026 19:24 IST
ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन में स्क्वेयर शेप वाला कैमरा आइलैंड हो सकता है
  • Sony Xperia 1 VIII में माइक्रोSD कार्ड स्लॉट मिल सकता है
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है

यह पिछले वर्ष मई में पेश किए गए Sony Xperia 1 VII की जगह ले सकता है

बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में शामिल Sony का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Sony Xperia 1 VIII के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन के डिजाइन में बड़ा बदलाव किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष मई में पेश किए गए Sony Xperia 1 VII की जगह ले सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगामी स्मार्टफोन में स्क्वेयर शेप वाला कैमरा आइलैंड हो सकता है। इसमें तीन कैमरा और फ्लैश दिया जा सकता है। यह अन्य हैंडसेट कंपनियों के स्मार्टफोन्स के समान है। इससे पहले Sony के स्मार्टफोन्स में एक पतली वर्टिकल स्ट्रिप दी जाती रही है। Sony Xperia 1 VIII में 48 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें एक टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। Sony Xperia 1 VII में प्राइमरी और अल्ट्रा-वाइड कैमरा 48 मेगापिक्सल का था। इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। 

Sony Xperia 1 VIII में स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोSD कार्ड स्लॉट हो सकता है। हाल ही में US फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) की वेबसाइट पर Sony के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - PY7-30515Z के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Sony Xperia 1 VIII हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5G और Wi-Fi कनेक्टिविटी है। इसमें 3.5 mm ऑडियो जैक और वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। Sony Xperia 1 VIII में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन पर्पल, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

इससे पहले Sony Xperia 1 VIII की IMEI के डेटाबेस पर मॉडल नंबर - XQ-GE44 के साथ लिस्टिंग हुई थी। Sony Xperia 1 VII में 6.5 इंच FHD+ OLED HDR डिस्प्ले (1,080 x 2,340 पिक्सल्स) 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और Adreno 830 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कै्मरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी 30 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.