Sony देगी Samsung को टक्कर, ला रही 200MP, और 100MP के फ्लैगशिप कैमरा सेंसर!

Snapdragon 8 Elite 2 या Dimensity 9500 फ्लैगशिप चिपसेट वाले फोन में इस्तेमाल हो सकते हैं नए सेंसर

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 मार्च 2025 08:49 IST
ख़ास बातें
  • Sony कथित रूप से अपने 200MP, और 100MP स्मार्टफोन सेंसर्स पर काम कर रही है
  • 200MP का Sony सेंसर मौजूदा 200MP ISOCELL सेंसर्स से भी बड़ा होगा
  • कैमरा और इमेज प्रोसेसिंग में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है

Sony कथित रूप से अपने 200MP, और 100MP स्मार्टफोन सेंसर्स पर काम कर रही है।

Photo Credit: Reuters

Sony जल्द ही अपना 200MP, और 100MP कैमरा सेंसर लॉन्च कर सकती है जो आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होगा। जापानी कंपनी काफी पुराने समय से इमेज सेंसर और कैमरा बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार है। हालांकि Samsung पहले ही अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में 200MP के कैमरा सेंसर इस्तेमाल कर रही है। अब Sony इस रेस में कूदने वाली है। आइए जानते हैं कैसे होंगे सोनी के नए कैमरा सेंसर। 

Sony कथित रूप से अपने 200MP, और 100MP स्मार्टफोन सेंसर्स पर काम कर रही है। एक लेटेस्ट लीक में इसका खुलासा किया गया है। चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo पर एक पोस्ट शेयर (via) किया है। पोस्ट में कहा गया है कि 100MP का सेंसर आने वाले समय में बहुत से चाइनीज ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) के द्वारा इस्तेमाल किया जाएगा जो कि Snapdragon 8 Elite 2 या Dimensity 9500 फ्लैगशिप चिपसेट्स वाले फोन में यूज होगा। यानी कि इस साल के अंत तक जो स्मार्टफोन्स मार्केट में आएंगे उनके अंदर कैमरा और इमेज प्रोसेसिंग में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 

जहां तक 200MP सेंसर की बात है, Sony इसे अपने अपकमिंग स्मार्टफोन्स में जल्द ही इस्तेमाल करती दिखाई दे सकती है। साथ ही इसके ये सेंसर अन्य चाइनीज OEMs को भी बेचे जाएंगे। Sammobile की रिपोर्ट के अनुसार, 200MP का Sony सेंसर मौजूदा 200MP ISOCELL सेंसर्स से भी बड़ा होगा। 200MP ISOCELL सेंसर इस वक्त Vivo X200 Pro (टेलीफोटो लेंस) और Galaxy S25 Ultra (मेन कैमरा) जैसे स्मार्टफोन्स में देखने को मिल रहा है। 

Vivo X200 Pro अपने 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के चलते सुर्खियों में छाया रहा। जिसका परिणाम यह हो सकता है कि जल्द ही सभी चाइनीज कंपनियों के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में Sony के 100MP और 200MP सेंसर देखने को मिल सकते हैं। अब देखना होगा कि 100MP के सेंसर चीनी कंपनियों के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में कितना अंतर लेकर आते हैं। क्योंकि अधिकतर चाईनीज स्मार्टफोन मेकर्स अपने मोबाइल में काफी समय से मेन सेंसर के रूप में 50MP सेंसर ही इस्तेमाल करती आ रही हैं। इसलिए यह रिजॉल्यूशन को बढ़ाने का भी सही समय माना जा रहा है। 
Advertisement

Samsung अपने फ्लैगशिप Galaxy S25 Ultra में मेन कैमरा के रूप में 200MP ISOCELL सेंसर इस्तेमाल कर रही है। अफवाह है कि यही सेंसर कंपनी Galaxy Z Fold 7 में इस्तेमाल करेगी। बहुत सी चाइनीज कंपनियां अभी 50MP के मेन सेंसर पर ही समझौता कर रही हैं क्योंकि 200MP ISOCELL सेंसर की अपनी कुछ सीमाएं होती हैं। लेकिन बहुत जल्द यह माहौल अब बदलने वाला है। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियां 100MP और 200MP के मेन सेंसर पर जल्द शिफ्ट होती दिखाई दे सकती हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Sony, Sony 100MP sensor, Sony 200MP camera sensor, sony news

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  4. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  6. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  9. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.