स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस सोनी के एक नए स्मार्टफोन का पता चला

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 13 जुलाई 2016 11:26 IST
सोनी के एक स्मार्टफोन को हाल ही में जीएफएक्सबेंच की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसका कोडनेम एफ8331 है। लिस्टिंग से लीक हुए स्पेसिफिकेशन के आधार पर कहा जा सकता है कि यह एक पावरफुल हैंडसेट होगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट, 2.1 गीगाहर्ट्ज़ स्पीड वाला क्वाड-कोर सीपीयू और 5.1 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है।

जीएफएक्सबेंच की लिस्टिंग से पता चला है कि यह 3 जीबी रैम से लैस है और इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा। इसका रियर कैमरा 21 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का। यह खबर एक्सपीरिया ब्लॉग द्वारा दी गई।
 

अगर लीक हुए स्पेसिफिकेशन को गौर किया जाए तो सोनी एफ8331 एक हाई-एंड डिवाइस होगा। ज्ञात हो कि एक्सपीरिया एक्स स्मार्टफोन का मॉडल नंबर एफ813एक्स था।

जीएफएक्स बेंच के अलावा सोनी एफ8331 स्मार्टफोन के बारे में जानकारी यूएप्रूफ लिंक्स के जरिए भी सामने आई है। दावा किया गया है कि इस स्मार्टफोन को 2016 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sony, Sony Mobiles, Sony Smartphones, Sanpdragon 820 Processor
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  2. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  4. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  5. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  7. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  8. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  9. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.