Sony ने लॉन्च किया 32 इंच का नया एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी, जानें कीमत और खूबियां...

Sony 32W830 Smart Android LED TV की कीमत 32 इंच टीवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा है, जो कि 31,990 रुपये है। इससे कम कीमत में AmazonBasics और Vu जैसे प्रतिद्वंदी ब्रांड्स 43 इंच और 50 इंच के अल्ट्रा-एचडी टेलीविज़न उपलब्ध कराते हैं।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2021 16:05 IST
ख़ास बातें
  • Sony 32W830 Smart Android TV में गूगल असिस्टेंट सपोर्ट मौजूद है
  • HDR10 और HLG को सपोर्ट करता है सोनी 32डब्ल्यू830 स्मार्ट एंड्रॉयड टीवी
  • टीवी में स्टीरियो स्पीकर सिस्टम से 20 वॉट का रेटेड ऑडियो आउटपुट मिलता है

टीवी की सेल 15 अप्रैल से शुरू होगी।

Sony 32W830 Smart Android LED TV को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जिसकी कीमत 31,900 रुपये है। यह टेलीविज़न भारत में 32 इंच के टीवी सेगमेंट में सबसे बेहतरीन फीचर्स से लैस है, जैसे कि एंड्रॉयड टीवी सॉफ्टवेयर, गूगल असिस्टेंट सपोर्ट और HDR10 के लिए HDR सपोर्ट और HLG फोर्मेट। लेकिन यह टीवी सस्ता नहीं है। 32 इंच का यह Sony टीवी इस स्क्रीन साइज़ का भारत में मौजूद सबसे महंगा टीवी है, जो कि खरीद के लिए सोनी डिस्ट्रीब्यूशन चैनल्स पर उपलब्ध होगा जिसमें ऑनलाइन व ऑफलाइट रीटरेल्स व Sony सेंटर स्टोर आदि शामिल है। इन सभी माध्यमों पर टीवी की सेल 15 अप्रैल से शुरू होगी।

Sony 32W830 Smart Android LED TV की कीमत 32 इंच टीवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा है, जो कि 31,990 रुपये है। इससे कम कीमत में AmazonBasics और Vu जैसे प्रतिद्वंदी ब्रांड्स 43 इंच और 50 इंच के अल्ट्रा-एचडी टेलीविज़न उपलब्ध कराते हैं।
Advertisement
 

Sony 32W830 Smart Android TV specifications and features

Sony 32W830 स्मार्ट एलईडी टीवी Android TV के किसी वर्ज़न पर काम करता है, जिसकी जानकारी फिलहाल साफ नहीं की गई है। इसके अलावा, इसमें गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट मौजूद है, जिसका इस्तेमाल आप टीवी के साथ आए वॉयस रिमोट के जरिए कर सकते हैं। इसके अलावा, हैंड-फ्री कंट्रोल के लिए आप लिंक्ड स्मार्ट स्पीकर के जरिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस टीवी में 1366x768 पिक्सल डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, कम्पेटिबल डिवाइस के लिए इसमें गूगल क्रोमकास्ट बिल्ट-इन दिया गया है।

Sony 32W830 के साथ एचडीआर सपोर्ट का भी उल्लेख किया गया है, भले ही यह 32 इंच का एचडी रेडी टीवी हो। HDR10 और HLG फोर्मेट प्रोसिडिंग और कम्पेटिबिल्टी लेवल को सपोर्ट करेंगे, लेकिन निश्चित तौर पर स्क्रीन इन फोर्मेट में आउटपुट डिस्प्ले करने में सक्षम नहीं होगी। यह Realme Smart TV के समान ही है, जिसे साल 2020 में लॉन्च किया गया था। टीवी पर फुल-एचडी 60 हर्ट्ज़ सिग्नल सपोर्ट भी मौजूद है।
Advertisement

इस टीवी में तीन HDMI पोर्ट्स, दो यूएसबी पोर्ट्स, 3.5mm ऑडियो आउटपुट और वायरलेस ऑडियो कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 4.2 दिए गए हैं। HDMI ARC सपोर्ट भी दिया गया है। वहीं, टीवी में स्टीरियो स्पीकर सिस्टम से 20 वॉट का रेटेड ऑडियो आउटपुट मिलता है। ऐप्स और ऐप डेटा के लिए इसमें 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है और Sony की X-Reality Pro पिक्चर प्रोसेसिंग तकनीक है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.