स्नैपडील सेलः कई स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर और छूट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2017 16:21 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपडील पर मोटो जी टर्बो एडिशन, ऐप्पल आईफोन सस्ते में मिल रहे हैं
  • आईफोन 7 प्लस 128 जीबी वेरिएंट 67,999 रुपये में मिल रहा है
  • ऐप्पल आईफोन 7 प्लस 32 जीबी वेरिएंट 57,999 रुपये में उपलब्ध है
स्नैपडील पर मंगलवार को मोबाइल मैनिया का आयोजन किया गया है। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट स्नैपडील पर मोटो जी टर्बो एडिशन, आईफोन 5एस और आईफोन 7  समेत कुछ दूसरे स्मार्टफोन को आकर्षक दाम पर उपलब्ध कराया गया है।

स्नैपडील ऑफर के तहत, किसी भी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इंस्टेंट डिस्काउंट के लिए अधिकतम छूट 1,500 रुपये है। इसके साथ ही सभी स्मार्टफोन पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी है। यानी आप बिना ब्याज़ दिए आसानी से किश्तों में भी डिवाइस खरीद सकते हैं।
Advertisement

स्नैपडील के ऑफर के तहत, मोटो जी टर्बो एडिशन स्मार्टफोन को 8,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। लेईको ले2 32 जीबी वेरिएंट भी 11,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। लेनोवो ज़ेड2 प्लस 32 जीबी वेरिएंट 11,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

स्नैपडील ऐप्पल आइफोन पर भी आकर्षक छूट दे रही है। आईफोन 5एस 16 जीबी वेरिएंट स्पेस ग्रे और सिल्वर कलर वेरिएंट 17,499 रुपये में खरीद सकते हैं। ऐप्पल आईफोन 7 प्लस 32 जीबी वेरिएंट 57,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं आईफोन 7 प्लस 128 जीबी वेरिएंट 67,999 रुपये में मिल रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Snapdeal, snapdeal mobbile mania, snapdeal offer
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kia Syros EV vs Maruti Suzuki e Vitara: रेंज, पावर और सेफ्टी फीचर्स में कौन है आगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kia Syros EV vs Maruti Suzuki e Vitara: रेंज, पावर और सेफ्टी फीचर्स में कौन है आगे
  2. मोबाइल से लैपटॉप तक, हर जगह आएगा काम! AOC ने लॉन्च किया 16-इंच स्लिम मॉनिटर, जानें कीमत
  3. कंप्यूटर में सेव फाइलों के नाम हो सकते हैं लीक, eMudhra पर सरकार का अलर्ट, कंपनी ने कहा...
  4. Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ
  5. BGMI में दिखेगा मशहूर कॉमेडियन समय रैना का अवतार! गेम में मिलेंगे खास मिशन
  6. Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!
  7. Hercules Lyon इलेक्ट्रिक बाइक 540 Wh बैटरी, Bosch मोटर के साथ हुई पेश, जानें कीमत
  8. iPhone 17 vs iPhone 16 vs iPhone 15: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi Smart Band 11 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 21 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  10. ₹15,999 में मिल रहा 7000mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर वाला 5G स्मार्टफोन,जल्द खरीदें लिमिटेड है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.