• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मोबाइल फोन खरीदने के लिए अब इंतज़ार लंबा नहीं, 20 अप्रैल से शुरू हो जाएगी ऑनलाइन सेल

मोबाइल फोन खरीदने के लिए अब इंतज़ार लंबा नहीं, 20 अप्रैल से शुरू हो जाएगी ऑनलाइन सेल

ई-कॉमर्स कंपनियां 20 अप्रैल से मोबाइल फोन, टीवी, लैपटॉप बेच सकते हैं। इसके अलावा सरकार ने आईटी कंपनियों को भी 20 अप्रैल से 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने की भी अनुमति दे दी है।

मोबाइल फोन खरीदने के लिए अब इंतज़ार लंबा नहीं, 20 अप्रैल से शुरू हो जाएगी ऑनलाइन सेल

20 अप्रैल से मोबाइल, लैपटॉप, टीवी आदि इलेक्ट्रॉनिक्स खरीद पाएंगे भारतीय नागरिक

ख़ास बातें
  • सरकार ने Flipkart, Amazon आदि ई-कॉमर्स कंपनियों को दी मंज़ूरी
  • 20 अप्रैल से बच सकती है मोबाइल, टीवी आदि इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स
  • आईटी, डेटा और कॉल सेंटर और ऑनलाइन टीचिंग भी होंगी अनुमित गतिविधियां
विज्ञापन
सरकार ने बुधवार को घोषणा की थी कि वह कोरोनोवायरस संक्रमण (COVID-19 बिमारी) के प्रसार के कारण चल रहे देशव्यापी लॉकडाउन के बीच ई-कॉमर्स सेवाओं को कुछ शर्तों के साथ काम करने की अनुमति देगी। ई-कॉमर्स कंपनियों को मिलने वाली छूट 20 अप्रैल से लागू होगी। यह अमेज़न, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है और उनके ग्राहकों के लिए भी है, जो लंबे समय से ऑनलाइन खरीदारी नहीं कर पा रहे थें, क्योंकि लॉकडाउन में ग्रॉसरी और कुछ ज़रूरी सामान को छोड़ अन्य सभी प्रोडक्ट्स और सर्विस की बिक्री बंद थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत में चल रहे 21 दिनों के लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोणषा की थी, जिसके बाद गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा नए दिशानिर्देश जारी किए गए थे। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा था कि उन क्षेत्रों में जहां COVID-19 का संक्रमण न के बराबर है या नियंत्रण में है, वहां कुछ रियायतें दी जाएंगी।

सरकार ने बुधवार को एक बयान में कहा, “डिजिटल अर्थव्यवस्था, सर्विस सेक्टर और राष्ट्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए अब ई-कॉमर्स संचालन, आईटी और आईटी सक्षम सेवाओं के संचालन, सरकारी गतिविधियों के लिए डेटा और कॉल सेंटर और ऑनलाइन टीचिंग और डिस्टेंस लर्निंग सभी अनुमत गतिविधियां हैं।"

इलके अलावा अपने नए दिशानिर्देशों में गृह मंत्रालय ने ई-कॉमर्स के काम के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहनों को चलने की भी अनुमति दे दी है।

शुरुआत में यह साफ नहीं किया गया था कि ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए यह अनुमती केवल ज़रूरी प्रॉडक्ट्स के लिए है या कंपनी गैर-ज़रूरी प्रोडक्ट्स को भी डिलीवर कर सकती हैं, लेकिन आज ग्रह मंत्रालय के एक ऑफिसर ने बुधवार को जारी किए गए इन दिशानिर्देशों पर अधिक जानकारी देते हुए यह साफ कर दिया है कि ई-कॉमर्स कंपनियां 20 अप्रैल से मोबाइल फोन, टीवी, लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स को बेच सकते हैं। इसका मतलब है कि लंबे समय से फोन, टीवी या अन्य प्रोडक्ट्स खरीदने का इंतज़ार कर रहे ग्राहक अब बेझिझक फ्लिपकार्ट, अमेज़न और स्नैपडील जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के ज़रिए अपना सामान ऑर्डर कर सकते हैं।  

इसके अलावा दिशानिर्देशों में सरकार ने आईटी कंपनियों को 20 अप्रैल से 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने की भी अनुमति दे दी है। हालांकि उन्हें पहले कुछ अनुमतियों को क्लियर कराना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobile phone, TV, Shopping, Amazon, Flipkart, Snapdeal, Lockdown
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  11. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »