Snapdeal Diwali Sale: मोबाइल, लैपटॉप और अन्य प्रोडक्ट पर ऑफर

स्नैपडील ने दिवाली से पहले अपनी त्यौहारी सीज़न सेल अनबॉक्स दिवाली सेल का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने इस सेल के साथ फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली सेल और अमेज़न इंडिया की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल को चुनौती देने की तैयारी की है। स्नैपडील अनबॉक्स दिवाली सेल 13 अक्टूबर, शुक्रवार से शुरू होकर 16 अक्टूबर, सोमवार तक चलेगी।

Snapdeal Diwali Sale: मोबाइल, लैपटॉप और अन्य प्रोडक्ट पर ऑफर
विज्ञापन
स्नैपडील ने दिवाली से पहले अपनी त्यौहारी सीज़न सेल अनबॉक्स दिवाली सेल का  ऐलान कर दिया है। कंपनी ने इस सेल के साथ फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली सेल और अमेज़न इंडिया की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल को चुनौती देने की तैयारी की है। स्नैपडील अनबॉक्स दिवाली सेल 13 अक्टूबर, शुक्रवार से शुरू होकर 16 अक्टूबर, सोमवार तक चलेगी। ई-कॉमर्स कंपनी स्मार्टफोन, लैपटॉप, टेलीविज़न और कई दूसरी कैटेगरी के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर छूट देगी। स्नैपडील कई तरह के बैंक कार्ड के साथ डिस्काउंट और कैशबैक भी ऑफर कर रही है।

इसके साथ ही, स्नैपडील सेल के दौरान धमाका डील का भी आयोजन करेगी जिसके तहत एलईडी टेलीविज़न, एक्सटर्नल हार्डडिस्क, यूएसबी ड्राइव, पीसी और लैपटॉप एक्सेसरी व ऑडियो सिस्टम समेत कई दूसरे प्रोडक्ट पर डिस्काउंट व मनी बैक ऑफर मिलेंगे।

स्नैपडील अनबॉक्स दिवाली सेल कैशबैक ऑफर
14 अक्टूबर से शुरू हो रही बाकी  दोनों त्यौहारी सेल अलग, स्नैपडील कई अलग-अलग बैंक कार्ड पर कैशबैक ऑफर दे रही है। शुक्रवार को सिटी क्रेडिट कार्ड के साथ कम से कम 2,000 रुपये की खरीद पर 15 प्रतिशत कैशबैक (2,000 रुपये तक) मिलेगा। एचएसबीसी क्रेडिट और डेबिट कार्डधारकों को सेल के हर दिन 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

13 अक्टूबर, शुक्रवार को सेल के पहले दिन एचडीएफसी बैंक कार्ड ग्राहकों को अतिरिक्त 10 प्रतिशत इंस्टेंट छूट मिलेगी। जबकि 14 अक्टूबर, शनिवार को स्टैंडर्ड चार्टर्ड कार्ड यूज़र को भी घरेलू सामान और खाने की चीजों पर इतनी ही छूट मिलेगी।

स्नैपडील अनबॉक्स दिवाली सेल में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डील पर ऑफर
स्नैपडील अनबॉक्स दिवाली सेल के तहत, लोकप्रिय स्मार्टफोन पर फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा और इसके अलावा बैंक कार्ड ऑफर भी हैं। वीवो वी5 प्लस 64 जीबी गोल्ड कलर वेरिएंट पर 28 प्रतिशत की छूट मिल रही है और यह 19,549 रुपये में उपलब्ध है। अगर आप इस कीमत के साथ कोई बैंक कार्ड ऑफर भी लगाते हैं तो वीवो वी5 प्लस को 17,549 रुपये (2,000 रुपये अधिकतम कैशबैक के बाद) तक में खरीद सकते हैं। इसके अलावा 20 मेगापिक्सल मूनलाइट सेल्फी कैमरे के साथ आने वाला वीवो वी5एस 15,799 रुपये में उपलब्ध है। जियोनी ए1 स्मार्टफोन 15,348 रुपये में, मोटो एम 14,999 रुपये और मोटो जी5एस 14,295 रुपये में मिल रहा है।

लैपटॉप की बात करें तो छठवीं जेनरेशन इंटेल कोर आई3 और 4 जीबी रैम/1टीबी हार्डडिस्क के साथ आने वाला Lenovo Ideapad 80XH01GEIN Notebook 21 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 24,999 रुपये में मिल रहा है। HP 15-bu003tu लैपटॉप में छठवीं जेनरेशन इंटेल कोर आई3 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम व 1 टीबी हार्डडिस्क स्टोरेज है और यह लैपटॉप 18 प्रतिशत छूट के साथ 26,499 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा कई और लैपटॉप पर भी छूट व ऑफर दिए जा रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  11. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »