स्मार्ट्रोन का पहला स्मार्टफोन 19 मई को होगा लॉन्च

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 मई 2016 15:57 IST
भारत की स्टार्टअप कंपनी स्मार्ट्रोन 19 मई को अपने पहले स्मार्टफोन टी.फोन को लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसके लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। याद रहे कि स्मार्ट्रोन टी.फोन की पहली झलक अप्रैल महीने में कंपनी के लैपटॉप टी.बुक के लॉन्च के दौरान देखने को मिली थी। हालांकि, कंपनी ने उस दौरान स्मार्ट्रोन के पहले स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया था। अब इसे आधिकारिक तौर पर आने वाले हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा।

स्मार्ट्रोन का गठन 2014 में महेश लिंगारेड्डी द्वारा किया गया था। यह कंपनी उस वक्त सुर्खियों में आई जब सचिन तेंदुलकर ने इसमें अघोषित राशि निवेश की। ज्ञात हो कि पूर्व महान क्रिकेटर तेंदुलकर स्मार्ट्रोन के एंबेसेडर भी हैं।

याद रहे कि स्मार्ट्रोन ने अप्रैल महीने में टी.बुक हाइब्रिड कम्प्यूटिंग डिवाइस लॉन्च किया। इसकी कीमत 39,999 रुपये है। ज्ञात हो कि यह गैजेट्स 360 पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध है। कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि वह जल्द ही एक ऑनलाइन पोर्टल t.store लॉन्च करेगी। यहां पर कंपनी के प्रोडक्ट मिलेंगे।

टी.फोन के बारे में अभी बहुत कुछ पता नहीं चल पाया है। कंपनी ने दावा किया है कि यह 5.5 इंच डिस्प्ले वाला दुनिया का सबसे हल्का स्मार्टफोन  होगा।
Advertisement

टी.बुक के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें (2560x1600 पिक्सल) 12.2 इंच डब्ल्यूक्यूएक्सजीए आईपीएस डिस्प्ले है। डिस्प्ले फिंगप्रिंट रेसिस्टेंट ओलीफोबिक लेयर की कोटिंग के साथ आता है। इस डिवाइस में इंटेल कोर एम प्रोसेसर और 4 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम है। स्टोरेज 128 जीबी है। फोटोग्राफी के लिए 5 मेगापिक्सल रियर ऑटोफोकस और 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, Sachin Tendulkar, Smartron
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.