सेल्फी के दीवानों के लिए बने हैं दो फ्रंट कैमरे वाले ये दमदार स्मार्टफोन

आज हम बात करेंगे उन स्मार्टफोन के बारे में जो दो फ्रंट कैमरे के साथ आते हैं और बाज़ार में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। बता दें कि आमतौर पर हम उन्हीं स्मार्टफोन को अपनी सूची में शामिल करते हैं जिनका हम रिव्यू कर चुके हैं। आज जिन स्मार्टफोन को हमने आपके लिए चुना है उनका हमने विस्तृत रिव्यू किया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2017 15:22 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो एफ3 प्लस की ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप
  • वीवो वी5 प्लस की सबसे अहम ख़ासियत डुअल फ्रंट कैमरा है
  • दो फ्रंट कैमरे वाला असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया
आज सेल्फी का ज़माना है और अधिकतर लोगों की चाहत एक ऐसे स्मार्टफोन को पाने की होती है जिसमें बेहतर फ्रंट कैमरा हो। पिछले कुछ समय से दो रियर कैमरों का ट्रेंड स्मार्टफोन में तेजी से बढ़ा है और अब धीरे-धीरे फ्रंट कैमरा भी एक से दो होते जा रहे हैं। किसी फोन में दो फ्रंट कैमरा एक ऐसा फ़ीचर है जो स्मार्टफोन निर्माता और यूज़र दोनों को ही उत्साहित कर देते हैं। भारत में स्मार्टफोन बाज़ार में चीनी कंपनियों का दबदबा है। और चीनी कंपनियां अब दो फ्रंट कैमरे वाले स्मार्टफोन भारतीय बाज़ार में पेश कर रही हैं जिससे यूज़र को लुभाया जा सके।

हमने आपको पहले बेहतर सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन की जानकारी दी है। रैम के आधार पर बेहतर फोन की लिस्ट भी हमने आपको मुहैया कराई। आज हम बात करेंगे उन स्मार्टफोन के बारे में जो दो फ्रंट कैमरे के साथ आते हैं और बाज़ार में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। बता दें कि आमतौर पर हम उन्हीं स्मार्टफोन को अपनी सूची में शामिल करते हैं जिनका हम रिव्यू कर चुके हैं। आज जिन स्मार्टफोन को हमने आपके लिए चुना है उनका हमने विस्तृत रिव्यू किया है।

Oppo F3 Plus
ओप्पो एफ3 प्लस की सबसे बड़ी ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप। इस फोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल 1/3.1 इंच सेंसर जबकि दूसरा 8 मेगापिक्सल सेंसर है। पहले सेंसर में 76.4 डिग्री वाइड-एंगल लेंस जबकि दूसरे सेंसर में 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस दिया गया है। इनसे 105 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू ग्रुप सेल्फी ली जा सकती है। यूज़र अपनी जरूरत के मुताबिक लेंस का चुनाव कर सकते हैं। यह स्मार्टफोन स्मार्ट फेशियल रिकग्निशन फ़ीचर के साथ आता है जिससे यह अपने आप जरूरी लेंस का सुझाव देता है। स्मार्टफोन में कई दूसरे कैमरा फ़ीचर जैसे ब्यूटीफाई 4.0 ऐप, सेल्फी पैनोरमा, स्क्रीन फ्लैश और पाम शटर दिए गए हैं। (रिव्यू)
Advertisement



ओप्पो ने भारत में मार्च में अपना सेल्फी एक्सपर्ट स्मार्टफोन  एफ3 प्लस को  30,990 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन अभी यह फोन कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इसमें 6 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) जेडीआई इन-सेल 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें 1.95 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर कवालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू और 4 जीबी रैम है। वहीं रियर पर ओप्पो एफ3 प्लस में 16 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स398 सेंसर है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी है। इस स्मार्टफोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
Advertisement

Vivo V5 Plus
याद रहे कि वीवो ने भारत में अपने वी5 प्लस हैंडसेट को जनवरी महीने में 27,980 रुपये में लॉन्च किया था। Vivo V5 Plus को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट 22,900 रुपये में बेचा जा रहा है। वीवो वी5 प्लस की सबसे अहम ख़ासियत डुअल फ्रंट कैमरा है। फ्रंट पैनल पर एक सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का।
Advertisement
 

बता दें कि वीवो वी5 प्लस (रिव्यू) में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है। यह डुअल सिम फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित फनटच ओएस 3.0 पर चलेगा। इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वीवो वी5 प्लस की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। इसकी बैटरी 3055 एमएएच की होगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Advertisement

Asus Zenfone 4 Selfie व  Asus ZenFone 4 Selfie Pro (ZB552KL)
दो फ्रंट कैमरे वाला असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। जबकि असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो को भारत में 23,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो में 24 मेगापिक्सल सेंसर और 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ एक डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप है। वहीं, ज़ेनफोन 4 सेल्फी में 20 मेगापिक्सल सेंसर और 8 मेगापिक्सल सेंसर के साथ दो फ्रंट कैमरे हैं। रियर पर असूस के तीनों नए स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे हैं।
 

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, दोनों फोन डुअल सिम हैं। और असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो व ज़ेनफोन 4 सेल्फी एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलते हैं और इनमें 5.5 इंच डिस्प्ले है। लेकिन ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो में एक फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) सुपर एमोलेड डिस्प्ले जबकि ज़ेनफोन 4 सेल्फी में एचडी (720x1280 पिक्सल्स) एलसीडी डिस्प्ले है। ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो में एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है जो 2.0 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। फोन में 4 जीबी रैम है। जबकि रेगुलर ज़ेनफोन 4 सेल्फी के स्पेसिफिकेशन थोड़े कमजोर हैं और इसमें स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर व 4 जीबी रैम है।दोनों नए हैंडसेट में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है। असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी प्रो व ज़ेनफोन 4 सेल्फी में 3000 एमएएच बैटरी है।

Honor 9i
हॉनर 9आई को भारत में 17,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।स्मार्टफोन में सेल्फी लेने के लिए आगे की तरफ 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल सेंसर हैं जो फिक्स्ड फोकल लेंस और लाइट फ्लैश से लैस हैं। रियर पैनल पर 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सेंसर हैं। कैमरा सेटअप वर्टिकल है और  एलईडी फ्लैश को एंटीना बैंड में ही इंटीग्रेट किया गया है। दोनों सेंसर पीडीएएफ और ऑटोफोकस के साथ आते हैं। दोनों ही पैनल पर दिए गए दो कैमरे की मदद से आप बोकेह शॉट और पोर्ट्रेट शॉट ले पाएंगे। (रिव्यू)


इसमें 5.9 इंच फुलएचडी स्क्रीन है। रिज़ॉल्यूशन 2160 x1080 पिक्सल है। फोन में 2.36 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर किरिन 659 प्रोसेसर है। 4 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी दी गई है। हॉनर का यह फोन एंड्रॉयड 7.0 आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3340 एमएएच की बैटरी है।

InFocus Snap 4
बता दें कि हमने इस स्मार्टफोन का रिव्यू नहीं किया है इसलिए इसकी परफॉर्मेंस के बारे में हम कुछ नहीं कह सकते। इनफोकस स्नैप 4 स्मार्टफोन की कीमत 11,999 रुपये है और इसकी ख़ासियत है इसमें दिए गए दो रियर व फ्रंट कैमरे, 4 जीबी रैम और एक ऑल-मेटल डिज़ाइन। फोन की ख़ासियत है इसका फ्रंट कैमरा जो 8 मेगापिक्सल के दो फ्रंट सेंसर से लैस है। फ्रंट कैमरे में एक ब्यूटिफिकेशन मोड और एक बैकग्राउंड ब्लर मोड है। कंपनी का दावा है कि कम रोशनी में स्मार्टफोन से कम नॉयज़ वाली तस्वीरें ली जा सकती हैं।

इनफोकस स्नैप 4 में 5.2 इंच ऑनसेल आईपीएस 720 x 1280 पिक्सल्स डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 282.40 पीपीआई है। फोन में एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750एन चिपसेट है और ग्राफिक्स के लिए टी-860 जीपीयू है। स्नैप 4 में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच बैटरी है। फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। फोन के होम बटन को फिंगरप्रिंट सेंसर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  3. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीदें ले
  2. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  5. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  7. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  8. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  9. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.