8 जीबी रैम वाले दमदार स्मार्टफोन, कुछ तो भारत में भी हैं उपलब्ध

हम और आप आज की तारीख में अपने स्मार्टफोन से जिस किस्म के काम लेते हैं उसके लिए जितना ज़्यादा रैम हो, उतना बेहतर। हमने आपकी सुविधा के लिए ऐसे स्मार्टफोन की सूची तैयार की है जो 8 जीबी रैम के साथ आते हैं। इनमें से कुछ तो भारतीय मार्केट में भी उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 नवंबर 2017 19:07 IST
ख़ास बातें
  • आमतौर पर 8 जीबी रैम आपको किसी कंप्यूटर में मिलेंगे
  • वनप्लस जैसी कंपनियों ने तो भारतीय मार्केट में 8 जीबी रैम वाले फोन उतारे
  • यूज़र की बढ़ती ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है यह फैसला
जब कंपनियों ने मार्केट में 6 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन लॉन्च किए थे तो हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल था कि आखिरकार फोन में इतने ज़्यादा रैम की क्या ज़रूरत? लेकिन ज़्यादा रैम देने का सिलसिला यहीं नहीं रुका। वनप्लस जैसी कंपनियों ने तो भारतीय मार्केट में 8 जीबी रैम तक के फोन उतार दिए हैं। आमतौर पर 8 जीबी रैम आपको किसी कंप्यूटर में मिलेंगे। लेकिन स्मार्टफोन यूज़र की बढ़ती ज़रूरतों को देखते हुए कंपनियां इस बड़े बदलाव से भी नहीं चूक रहीं।

अब सवाल कि इतने ज़्यादा रैम की क्या ज़रूरत? बता दें कि रैम और प्रोसेसर किसी भी हैंडसेट को जुगलबंदी में रफ्तार देने का काम करते हैं। हम और आप आज की तारीख में अपने स्मार्टफोन से जिस किस्म के काम लेते हैं उसके लिए जितना ज़्यादा रैम हो, उतना बेहतर। हमने आपकी सुविधा के लिए ऐसे स्मार्टफोन की सूची तैयार की है जो 8 जीबी रैम के साथ आते हैं। इनमें से कुछ तो भारतीय मार्केट में भी उपलब्ध हैं।
Advertisement


वनप्लस 5 और वनप्लस 5टी
Advertisement
चीनी कंपनी वनप्लस ने इस साल दो स्मार्टफोन मार्केट में उतारे हैं। हम बात कर रहे हैं वनप्लस 5 और वनप्लस 5टी की। दोनों ही फ्लैगशिप हैंडसेट के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 8 जीबी रैम वाला है जो 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। मज़ेदार बात यह भी है कि वनप्लस 5टी भले ही वनप्लस 5 का अपग्रेड है, लेकिन इसकी कीमत पुराने वेरिएंट वाली ही है। वनप्लस 5टी की कीमत 32,999 रुपये से शुरू होती है और 8 जीबी वेरिएंट 37,999 रुपये में मिल जाएगा। दो रियर कैमरे वाले ये दोनों स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आते हैं।

असूस ज़ेनफोन एआर
इस साल ही जुलाई महीने में असूस ने अपना असूस ज़ेनफोन एआर भारत में लॉन्च किया था। इसकी सबसे अहम ख़ासियत है 8 जीबी रैम। इसके अलावा Asus ZenFone AR फोन गूगल टैंगो ऑग्युमेंटेड (एआर) प्लेटफॉर्म के साथ-साथ गूगल डेड्रीम वर्चुअल रियलिटी (वीआर) प्लेटफॉर्म सपोर्ट करता है। असूस ज़ेनफोन एआर की भारत में 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर के साथ आता है।
Advertisement

रेज़र फोन
अभी हाल ही में रेज़र ब्रांड ने स्मार्टफोन की दुनिया में कदम रखा था। कंपनी का पहला प्रोडक्ट गेमिंग के दीवानों के लिए है। रेज़र फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं। हैंडसेट की सबसे अहम खासियत 5.72 इंच की IGZO एलसीडी अल्ट्रामोशन डिस्प्ले है। स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 1440x2560 पिक्सल है। हालांकि, यह फोन फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है।
Advertisement

नूबिया ज़ेड17
ज़ेडटीई के नूबिया ब्रांड के इस स्मार्टफोन को 2017 के जून महीने में लॉन्च किया गया था। चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया नूबिया ज़ेड17 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है जिसके ऊपर नूबिया 5.0 यूआई दी गई है। इस स्मार्टफोन में एक 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। फोन में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू दिया गया है। डुअल कैमरे की बात करें तो इसमें 23 मेगापिक्सल और एक 13 मेगापिक्सल का लेंस है जो 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम, 10एक्स डायनामिक ज़ूम, अपर्चर एफ/1.8 और एलईडी फ्लैश सपोर्ट करते हैं। इस स्मार्टफोन का एक वेरिएंट 8 जीबी रैम वाला है। जिसकी कीमत करीब 37,000 रुपये है।
Advertisement

शाओमी मी मिक्स 2 स्पेशल एडिशन
शाओमी ने हाल ही में बेहद ही पतले बेज़ल शाओमी मी मिक्स 2 को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था। लेकिन कंपनी ने इस दौरान शाओमी मी मिक्स 2 स्पेशल एडिशन को नहीं उतारा। चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया यह हैंडसेट 4,699 चीनी युआन में मिलता है। बता दें कि स्पेशल एडिशन 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • Bad
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.01 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • Bad
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Does augmented reality well
  • Daydream ready
  • Bad
  • Overheats when using AR for a long time
  • Competition offer better SoC at the same price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

23-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smartphones, RAM, Mobile, Oneplus 5T

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.