Amazon Great Indian Festival Sale Reloaded 2026 में ₹30 हजार में आने वाले स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Photo Credit: Pexels/Max Fischer
₹30,000 के बजट में भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स मौजूद हैं।
₹30,000 के बजट में भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। अगर आप 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और बड़ी बैटरी वाला विकल्प तलाश कर रहे हैं तो iQOO Z11x 5G, OnePlus Nord CE6 Lite, Realme Narzo 100x 5G, Redmi Note 17 5G और Samsung Galaxy M47 5G बेहतर साबित हो सकते हैं। फेस्टिवल सीजन के मौके पर शुरू हुई Amazon Great Indian Festival Sale Reloaded 2026 में ₹30 हजार में आने वाले इन स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
iQOO Z11x 5G
iQOO Z11x 5G (6GB/128GB) अमेजन पर ₹27,999 में उपलब्ध हो रहा है। बैंक ऑफर की बात करें तो Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट ₹2500 इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 25,499 हो जाएगी। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट दिया गया है। इसमें 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फ्लैशचार्ज का सपोर्ट करती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
OnePlus Nord CE6 Lite
OnePlus Nord CE6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर से लैस किया गया है। इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W सूपरवूक चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस किया गया है। OnePlus Nord CE6 Lite का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹28,499 में लिस्टेड है। सेल के दौरान ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1250 तक) पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 27,249 हो जाएगी।
Samsung Galaxy M47 5G
Samsung Galaxy M47 5G में 6000mAh की बैटरी आती है। इस फोन में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा है। इसमें 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2340x1080 पिक्सल है। यह फोन ₹26,999 में लिस्ट किया गया है। सेल के दौरान कूपन ऑफर के जरिए 2,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 24,999 हो जाएगी। वहीं Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹809 तक कैशबैक भी मिल सकता है।
Redmi Note 17 5G
Redmi Note 17 5G का 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन सेल में ₹27,999 में मिल रहा है। इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 8000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 6.99 इंच की डिस्प्ले है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट और 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा भी है। बैंक ऑफर में Axis Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1250 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 26,749 हो जाएगी।
Realme Narzo 100x 5G
Realme Narzo 100x 5G (6GB+128GB) सेल के दौरान ₹24,499 में लिस्ट किया गया है। इस फोन में 8000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1250 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 23,249 हो जाएगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर