तैयार रहें! अगले साल तक 5% महंगे हो जाएंगे स्मार्टफोन, जानें कारण

महंगाई के पीछे कई कारण बताए गए हैं, जैसे महंगी होती टेक्नोलॉजी, एडवांस AI-पावर्ड फीचर्स पर काम और बहुत कुछ।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 नवंबर 2024 14:57 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन के औसत विक्रय मूल्य (ASP) में 2024 में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई
  • इसके 2025 में 5% और बढ़ने के अनुमान है
  • एडवांस कंपोनेंट की मांग और जनरेटिव AI पर फोकस से बढ़ रही है लागत
एडवांस हो रहे कंपोनेंट, 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट और AI-पावर्ड फीचर्स से लैस होने के कारण स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ रही हैं। एक इनसाइट रिपोर्ट में 2024 में स्मार्टफोन के लिए ग्लोबल एवरेज सेलिंग प्राइस (ASP) में 3% की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है और इसके बाद 2025 में 5% वृद्धि बताई गई है। ऐसा पावरफुल प्रोसेसर और एडवांस हो रहे AI, खासतौर पर जेनरेटिव एआई (Generative AI) के साथ प्रीमियम डिवाइस की बढ़ती डिमांड से हुआ है। स्मार्टफोन निर्माता 4nm और 3nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस में भी बड़े निवेश कर रहे हैं, जो एफिशिएंसी को बढ़ावा देते हैं लेकिन लागत भी बढ़ाते हैं। इसके अलावा, सॉफ्टवेयर और AI एल्गोरिदम की बढ़ती जटिलता के कारण अधिक रिसोर्सेज की जरूरत होती है, जो कीमतों में बढ़ोतरी में और अधिक योगदान देता है।

काउंटरपॉइंट रिसर्च की इनसाइट रिपोर्ट (via TOI) बताती है कि स्मार्टफोन के औसत विक्रय मूल्य (ASP) में 2024 में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई और इसके 2025 में 5% और बढ़ने के अनुमान है। इसके पीछे कई कारण बताए गए हैं, जैसे महंगी होती टेक्नोलॉजी, एडवांस AI-पावर्ड फीचर्स पर काम और बहुत कुछ। एडवांस कंपोनेंट की मांग और साथ ही 5G टेक्नोलॉजी के चलते डिवाइसों में बड़े बदलावों को भी इसका जिम्मेदार बताया गया है।
Advertisement

रिपोर्ट कहती है कि जेनरेटिव AI जैसी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के स्मार्टफोन में इंटिग्रेशन से भी लागत में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी अब हर साल मौजूदा चिपसेट रेंज को एक कदम आगे ले जाते हुए और अधिक पावरफुल बनाने का प्रयास करती है। वहीं, सभी स्मार्टफोन निर्माताओं पर अब अपने सॉफ्टवेयर्स को तरह-तरह के AI फीचर्स से लैस बनाने का प्रेशर भी है।

जैसे-जैसे स्मार्टफोन यूजर्स AI-पावर्ड फीचर्स में अधिक रुचि रखते हैं, स्मार्टफोन निर्माता एडवांस सीपीयू, एनपीयू और जीपीयू क्षमताओं के साथ SoC को और अधिक उन्नत बनाने की कोशिश में अधिक निवेश करते हैं। इससे स्मार्टफोन बनाने की लागत में भी असर पड़ता है, जो आगे चलते बाजार में इनकी कीमतों में भी प्रभाव डालते हैं।
Advertisement

निश्चित तौर पर बढ़ती कीमतें ग्राहकों के लिए चिंता का विषय हो सकती हैं, लेकिन इतनी तेजी से टेक्नोलॉजी के एडवांसमेंट को लेकर भी हमें एक सकरात्मक नजरिया अपनाना होगा। AI-पावर्ड स्मार्टफोन बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस से लेकर हमारी रोजमर्रा के टास्क को आसान बनाने में मदद करते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Smartphone Prices Hike, Smartphone ASP Hike
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.