Sharp X1 Android One में है 3900 एमएएच बैटरी, जानें सारी ख़ूबियां

जापान की कंपनी शार्प ने घरेलू बाज़ार में अपना दूसरा एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। शार्प एक्स1 के अनलॉक्ड वर्ज़न की कीमत 70,524 जापानी येन (करीब 40,500 रुपये) है। और यह जापानी कैरियर वाई मोबाइल के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 जुलाई 2017 14:09 IST
ख़ास बातें
  • शार्प एक्स1 की बिक्री जापाान में शुरू हो गई है
  • इसके अनलॉक वर्ज़न की कीमत करीब 40,500 रुपये है
  • शार्प एक्स1 कंपनी का दूसरा एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है
जापान की कंपनी शार्प ने घरेलू बाज़ार में अपना दूसरा एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। शार्प एक्स1 के अनलॉक्ड वर्ज़न की कीमत 70,524 जापानी येन (करीब 40,500 रुपये) है। और यह जापानी कैरियर वाई मोबाइल के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है।

दूसरे एंड्रॉयड वन फोन से तुलना करें तो, नया शार्प एक्स1 थोड़ा महंगा है। और इसमें मिड-रेंज वाले स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। गूगल का कहना है कि शार्प एक्स1 एंड्रॉयड वन फोन में कंपनी की तरफ़ से 18 महीने तक एंड्रॉयड अपडेट मिलेंगे।

शार्प एक्स1 में 5.3 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) टीजीज़ेडओ एलसीडी डिस्प्ले है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। एक्स1 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है। कंपनी, शार्प एक्स1 के बैटरी स्टैंडबाय को सबसे ख़ास फ़ीचर बता रही है। और कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर बैटरी चार दिन तक चलेगी। शार्प का कहना है कि फोन करीब 3 घंटे में पूरा चार्ज हो जाता है। फोन में 3900 एमएएच की बैटरी है और यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है।

फोन में आगे की तरफ़ एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। शार्प एक्स1 को मिंट ग्रीन, डार्क पर्पल और व्हाइट कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। कैमरे की बात करें तो इस स्मार्टफोन में एक 16.4 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
Advertisement

पिछले साल, शार्प ने जापान में अपना पहला एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन एक्वॉस 507एसएच लॉन्च किया था। गूगल के साथ साझेदारी में बनाया गया शार्प का यह पहला स्मार्टफोन था।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16.4-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  2. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  4. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  6. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  7. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  8. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  9. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  10. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.