सैमसंग ने लॉन्च किया डिजिटल टीवी ट्यूनर वाला गैलेक्सी जे2 डीटीवी स्मार्टफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 सितंबर 2016 11:34 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की कीमत करीब 10,000 रुपये है
  • गैलेक्सी जे2 डीटीवी फिलीपींस में उपलब्ध होगा
  • इस फोन में 4.7 इंच क्यूएचडी डिस्प्ले है
सैमसंग ने डिजिटल टीवी ट्यूनर वाला अपना पहला स्मार्टफोन गैलेक्सी जे2 डीटीवी लॉन्च कर दिया है। गैलेक्सी जे सीरीज का यह नया स्मार्टफोन अभी एक्सक्लूसिव तौर पर फिलीपींस में मिलेगा और दूसरे बाजारों में इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। सैमसंग गैलेक्सी जे2 डीटीवी की सबसे बड़ी खासियत है इसका फोन में टेलिविज़न ब्राडकास्ट करने की क्षमता होना। इसकी कीमत 6,990 फिलीपींस डॉलर (करीब 10,000 रुपये) है और इसके ऑनलाइन उपलब्ध होने की उम्मीद है। खबर लिखे जाने तक यह फोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

द नेक्स्ट वेब की खबर के मुताबिक, हो सकता है कि गैलेक्सी जे2 डीटीवी में दिया गया टेलीविज़न ब्रॉडकास्ट फीचर दूसरे देशों में काम नहीं करे। क्योंकि फिलीपींस इंटिग्रेटेड सर्विसेज डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग (आईएसडीबी) स्टैंडर्ड सपोर्ट करता है। जबकि पूरे यूरोप और अमेरिका क्रमशः डिजिटल वीडियो ब्रॉडकास्टिंग (डीवीबी) और एडवांस्ड टेलीविज़न सिस्टम कमेटी (एटीएससी) स्टैंडर्ड सपोर्ट करता है। सैमसंग गैलेक्सी जे2 डीटीवी में 4.7 इंच क्यूएचडी (540x960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया ज सकता है। फोन में 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

डुअल सिम वाले गैलेक्सी जे2 डीटीवी दो माइक्रो-सिम कार्ड सपोर्ट करता है। और इसमें जीपीआरएस/एज, 3जी, 4जी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ग्लोनास, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर हैं।

बता दें कि सैमसंग ने अभी तक यह नहीं बताया है कि गैलेक्सी जे2 डीटीवी किस एंड्रॉयड वर्जन पर चलेगा। इस फोन को पावर देने का काम करेगी 2000 एमएएच की बैटरी। यह फोन गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोन का डाइमेंशन 136.5x69x8.4 मिलीमीटर और वज़न 130 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

540x960 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  2. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
  3. Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ
  4. WhatsApp Username Booking: बिना नंबर के शुरू होगी चैट, ऐेसे रिजर्व होगा आपका यूजरनेम
  5. Lava Agni 4 खरीदने का शानदार मौका! ₹4 हजार तक की छूट और एक्सचेंज ऑफर भी
  6. AI की रफ्तार पर गर्मी का ब्रेक? हीटवेव से डेटा सेंटर्स के लिए बढ़ा बड़ा खतरा
  7. भारत ने रचा एविएशन इतिहास! सैटेलाइट से होगी विमान की लैंडिंग, जानें क्या है ISRO का GAGAN सिस्टम
  8. Huawei Mate 90 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकती है देरी
  9. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए दिल्ली में मिलेंगे इंसेंटिव, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन पर भी छूट
  10. 85-इंच तक साइज, AI प्रोसेसर वाले Sony BRAVIA 7 II, BRAVIA 9 II TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.