16GB रैम और दो डिस्प्ले के साथ Samsung W22 5G फोल्डेबल फोन लॉन्च, जानें कीमत

Samsung W22 5G की कीमत चीन में CNY 16,999 (लगभग 1,98,800 रुपये) है, जो कि फोन के 16 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। यह फोन फैंटम ब्लैक कलर व टेक्सचर गोल्ड हींज के साथ आता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2021 17:35 IST
ख़ास बातें
  • Samsung W22 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • फोन की बैटरी 4,400mAh की है
  • Samsung W21 5G का सक्सेसर है नया फोन

यह फोन फैंटम ब्लैक कलर व टेक्सचर गोल्ड हींज के साथ आता है।

Samsung W22 5G स्मार्टफोन को चीन में Galaxy Z Fold 3 के कस्टम वर्ज़न के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया Samsung फोन पिछले साल लॉन्च हुए Samsung W21 5G का सक्सेसर है, जो कि S पेन के साथ आया है और इसे खासतौर पर चीनी मार्केट के लिए डिज़ाइन किया गया है। हालांकि, सैमसंग डब्ल्यू22 5जी के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन काफी हद तक गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 3 की तरह है, लेकिन इनमें कुछ सॉफ्टवेयर-स्तर के बदलाव शामिल हैं जिसमें अलग थीम्स और वॉलपेपर आदि मौजूद है। इस फोन में ब्लैक-गोल्ड कलर स्कीम के साथ अलग डिज़ाइन दिया गया है, जो कि एक अलग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। सैमसंग डब्ल्यू22 5जी में Google Mobile Services और कंपनी की ‘Galaxy' ब्रांडिंग भी नदारद है।
 

Samsung W22 5G price, availability

Samsung W22 5G की कीमत चीन में CNY 16,999 (लगभग 1,98,800 रुपये) है, जो कि फोन के 16 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। यह फोन फैंटम ब्लैक कलर व टेक्सचर गोल्ड हींज के साथ आता है। फोन की प्री-बुकिंग चीन में शुरू हो चुकी है जबकि शीपमेंट 22 अक्टूबर से शुरू होगी।  

सैमसंग डब्ल्यू22 5जी के साथ कंपनी Samsung Galaxy Z Fold 3 को भी चीनी मार्केट में बेच रही है, जिसकी कीमत CNY 14,999 (लगभग 1,75,300 रुपये) है, जो कि फोन के 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। ऑरिज़नल मॉडल में किसी प्रकार का कस्टम बदलाव मौजूद नहीं है, जो कि नए W सीरीज़ के फोन में मौजूद है।

पिछले साल सैमसंग डब्ल्यू21 5जी फोन के 12 जीबी + 512 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 19,999 (लगभग 2,33,900 रूपये) थी।  
Advertisement
 

Samsung W22 5G specifications

स्पेसिफिकेशन के मामले में सैमसंग डब्ल्यू22 5जी फोन काफी हद तक Galaxy Z Fold 3 जैसा है। फोन में 7.6-इंच का फोल्डेबल QXGA (1,768x2,208 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसक साथ फोन में 6.2 इंच कलर डिस्प्ले दिया गया है, जो कि HD+ (832x2,268 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आता है। पोन में S पेन सपोर्ट मौजूद है। सैमसंग डब्ल्यू22 5जी फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी और वीडियो के लिए, Samsung W22 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 12-मेगापिक्सल सेंसर मिलता है, जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइज़ेशन के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 10-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है वहीं कवर डिस्प्ले पर 4 मेगापिक्सल का अंडर-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है।
Advertisement

सैमसंग डब्ल्यू22 5जी में कनेक्टिविटी विकल्पों के लिए 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, एनएफसी, Ultra Wideband (UWB) और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में साइड-माउंटेडिड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। फोन की बैटरी 4,400mAh की है। फोन का डायमेंशन फोल्ड के बाद 158.2x67.1x16mm और अनफोल्ड होने पर 158.2x128.1x6.4mm है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

2208x1768 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, vibrant folding display
  • Intuitive software for multitasking
  • Top-tier performance
  • Great-sounding speakers
  • Water-resistant design
  • Bad
  • Average battery life
  • Cameras could do better in low light
  • Heavy, bulky when folded
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

2208x1768 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1768x2208 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.