Samsung W21 5G फोल्डेबल फोन के 4 नवंबर को लॉन्च होने का दावा, स्पेसिफिकेशन लीक

Samsung W21 5G स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Fold 2 जैसा ही होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2020 15:59 IST
ख़ास बातें
  • Samsung W21 5G में दी जा सकती है डुअल बैटरी
  • सैमसंग डब्ल्यू21 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है लैस
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से लैस होगा ये सैमसंग फोन

भारतीय समयानुसार शाम 3 बजे शुरू होगा लॉन्च इवेंट

Samsung W21 5G foldable फोन कथित रूप से चीन में 4 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Fold 2 जैसा ही होगा। इस दोनों ही फोन में मौजूद प्रमुख अंतर होगा डब्ल्यू21 5जी फोन ने 5जी कनेक्टिविटी के लिए चीन टेलीकॉम कैरियर के साथ टाइअप किया है। पिछले साल कंपनी ने Samsung W20 5G को भी इसी मैनर में लॉन्च किया था। सैमसंग डब्ल्यू21 5जी फोन गैलेक्सी फोल्ड का 5जी रेडी वर्ज़न है, जो कि स्नैपड्रैगन 855 के बजाय क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से लैस होगा। सैमसंग डब्ल्यू21 5जी हाल ही में TENAA पर लिस्ट हुआ था, जहां फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी।
 

Samsung W21 5G launch date

टिप्सटर ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर Samsung W21 5G का एक लॉन्च पोस्टर साझा किया है, जिसमें फोन की लॉन्च तारीख का खुलासा किया गया है। पोस्टर से जानकारी मिलती है कि इस फोन को चीन में 4 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट स्थानिय समयानुसार 5.30 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 3 बजे) शुरू होगा। इसकी जानकारी सबसे पहले GizmoChina द्वारा सार्वजनिक की गई थी। फिलहाल फोन की कीमत को लेकर कोई स्पष्टता सामने नहीं आई है, हालांकि यह पुष्टि कर दी गई है कि सैमसंग डब्ल्यू21 5जी फोन ने चीनी टेलीकॉम कैरियर के साथ टाइअप किया है। संभावना है कि सैमसंग डब्ल्यू21 5जी पहले ही लॉन्च हो चुके Samsung Galaxy Z Fold 2 जैसा ही होगा।
 

Samsung W21 5G specifications (expected)

जैसे कि हमने बताया यह फोल्डेबल फोन हाल ही में TENAA वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-W2021 के साथ लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 7.53 इंच (1,768x2,208 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा फोन का कवर डिस्प्ले 6.23 इंच (816x2,260 पिक्सल) होगा। माना जा रहा है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 12 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेगा।  

सैमसंग डब्ल्यू21 5जी के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप स्थित होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का होगा। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए भी फोन में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल बैटरी होगी, जो 2,090mAh + 2,160mAh की होगी। TENAA लिस्टिंग में यह भी संकेत मिले हैं कि यह फोल्डेबल फोन का भार 288 ग्राम और डायमेंशन 128.2x159.2x6.2mm होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1768x2208 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.