ग्राहकों को स्मार्टफोन खरीदना जहां पहले से ही इतना महंगा पड़ रहा है, अब एक्सेसरीज का बोझ भी और बढ़ा दिया गया है।
ग्राहकों को स्मार्टफोन खरीदना जहां पहले से ही इतना महंगा पड़ रहा है, अब एक्सेसरीज का बोझ भी और बढ़ा दिया गया है।
कई स्मार्टफोन कंपनियां मोबाइल बॉक्स में चार्जर नहीं देती हैं। यूजर्स को इसे अलग से खरीदना पड़ता है। Samsung भी उन्हीं कंपनियों में से है जो बॉक्स के साथ चार्जर नहीं देती है। लेकिन अब कंपनी ने कथित तौर पर बॉक्स के साथ USB-C केबल देना भी बंद कर दिया है। हालिया लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स के साथ यह मामला देखने को मिल रहा है। मोबाइल रिटेल पैकेज में अब कंपनी ने USB-C केबल देना भी बंद कर दिया है।
सैमसंग ने Galaxy A07s और Galaxy A08, दोनों के ही रिटेल बॉक्स से USB-C केबल गायब कर दी है। YouTube पर एक रिव्यू वीडियो (via) में इस बात का खुलासा हुआ है। Galaxy A08 कंपनी का सबसे सस्ता फोन है लेकिन अब इसके साथ न तो चार्जर मिल रहा है, और न ही केबल। यानी फोन को बॉक्स से निकाल कर आप इसे चार्ज नहीं कर सकते हैं। पहले यूजर को चार्जर और केबल खरीदना होगा।
Samsung Galaxy A07s और Galaxy A08 के हैंड्स-ऑन रिव्यू वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कंपनी ने फोन से सारी एक्सेसरी गायब कर दी हैं। YouTuber Izzi Boye ने Galaxy A08 का रिव्यू किया है। इसमें दिख रहा है कि बॉक्स में केवल आपको एक फोन मिलता है, एक स्टार्ट गाइड, और एक सिम टूल। इसके अलावा कंपनी ने और कुछ भी बॉक्स के अंदर नहीं डाला है। इसमें न तो चार्जर है, और न ही केबल। यूजर किसी भी तरह से फोन को चार्ज नहीं कर पाएगा।
मैमोरी चिप की वजह से एक ओर जहां स्मार्टफोन की कीमतों में आग लगी हुई है, दूसरी ओर कंपनियां कस्टमर्स की जेब पर बोझ बढ़ाती जा रही हैं। स्मार्टफोन्स पिछले कुछ महीनों में 10 हजार से लेकर 12 हजार रुपये तक महंगे हो चुके हैं। ऐसे में ग्राहकों को स्मार्टफोन खरीदना जहां पहले से ही इतना महंगा पड़ रहा है, अब एक्सेसरीज का बोझ भी और बढ़ा दिया गया है।
Galaxy A07s को कंपनी ने 7 सितंबर को कुछ चुनिंदा मार्केट्स में लॉन्च किया था। यह फोन Galaxy A07 का रिफ्रेश किया हुआ वर्जन है। वहीं, Galaxy A08 कंपनी का एंट्री लेवल फोन है जो कंपनी के सबसे सस्ते स्मार्टफोन्स में से भी है।
Galaxy A08 4G में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट और वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G99 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन में 1/2.76 इंच सेंसर के साथ 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा है। साथ में 2MP का सेकेंडरी कैमरा है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।
Galaxy A08 4G में 6,000mAh की बैटरी है और यह 25W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की मोटाई 8mm और वजन 197 ग्राम है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग भी मिलती है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी