Samsung Republic Day Sale 2020: टीवी के साथ मिलेगा मुफ्त गैलेक्सी स्मार्टफोन, और भी हैं कई ऑफर्स

Samsung Republic Day Sale के दौरान ग्राहक सैमसंग के कुछ चुनिंदा OLED और 4K टीवी के साथ Galaxy स्मार्टफोन बिल्कुल मुफ्त पा सकते हैं। इसके साथ ही फ्रीज़ और ओवन पर आसान किस्तों के विकल्प पा सकते हैं।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 22 जनवरी 2020 12:10 IST
ख़ास बातें
  • ग्राहकों को डिस्काउंट के साथ 15 प्रतिशत कैशबैक देने का दावा है
  • ग्राहक 31 जनवरी 2020 तक आसान किस्तों के विकल्प पा सकते हैं
  • टीवी और माइक्रोवेव ओवन के साथ एश्योर्ड इनाम मिलेगा

Samsung Republic Day Sale में टीवी, माइक्रोवेव, वाशिंग मशीन और एसी पर डील्स

Samsung ने Republic Day (गणतंत्र दिवस) के मौके पर ग्राहकों के लिए Sale की घोषणा की है। दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज की इस सेल में टेलीविजन, वाशिंग मशीन, रेफ्रिज्रेटर और माइक्रोवेव के ऊपर डील्स पेश की गई हैं। इतना ही नहीं, कंपनी ग्राहकों को डिस्काउंट के साथ 15 प्रतिशत कैशबैक देने का दावा भी कर रही है। ग्राहक 31 जनवरी 2020 तक आसान किस्तों के विकल्प के साथ अपनी खरिदारी कर सकते हैं। सैमसंग की इस सेल में QLED TV, 4K UHD TV और माइक्रोवेव ओवन के साथ एश्योर्ड इनाम देने का भी दावा कर रही है। सैमसंग रिपब्लिक डे सेल 2020 में कई प्रोडक्ट पर 1 साल की अतिरिक्त वारंटी भी दी जा रही है। चुनिंदा टीवी पर 10 साल की 'नो स्क्रीन बर्न' वारंटी भी मिलेगी।

कंपनी का कहना है कि ग्राहक फ्रिज़, वाशिंग मशीन और एसी को लोन पर भी खरीद सकते हैं। बैंक डिस्काउंट की बात करें तो एक्सिस बैंक, फेडरल बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर ग्राहक 15 प्रतिशत का कैशबैक भी पा सकते हैं।
Advertisement

(पढ़े: Amazon और Flipkart Sale 2020 में इन मोबाइल फोन पर मिल रही है बंपर छूट)

Samsung की इस सेल में ग्राहक ओएलईडी और 4के यूएचडी टीवी के कुछ मॉडल को खरीदने पर एश्योर्ड गिफ्ट पा सकते हैं। इन इनाम में Samsung Galaxy S10 (कीमत 76900 रुपये), Galaxy A50s (कीमत 19,999), Galaxy M30 (कीमत 16,999 रुपये), Galaxy A10s (कीमत 8,499 रुपये) और सैमसंग का U Flex हैडफोन (कीमत 3,799 रुपये) शामिल हैं। इसके अलावा ग्राहकों को ZEE5 का 30 दिनों का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिल सकता है।
Advertisement

(पढ़े: Amazon Great Indian Sale 2020 का आज आखिरी दिन, ये हैं सभी डील्स)
Advertisement

इस सेल के दौरान ग्राहक अपनी खरिदारी को सैमसंग की माई सैमसंग माई ईएमआई सुविधा के जरिए आसान किस्तों में भी बदल सकते हैं। इस सुविधा में ग्राहक अपनी इच्छा के अनुसार डाउन पेमेंट दे सकते हैं और बची हुई राशि को किस्तों में बदल सकते हैं। कंपनी फ्लेक्सि ईएमआई सुविधा भी दे रही है, जिसमें ग्राहक टीवी के स्क्रीन साइज के हिसाब से अपनी मासिक किस्त बांध सकते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को टीवी की खरीद पर 2 साल (1 साल की वारंटी और डिस्प्ले पैनल पर 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी) भी दी जाएगी। इसके साथ ही 31 जनवरी 2020 तक कुछ चुनिंदा मॉडल पर 10 साल की नो स्क्रीन बर्न वारंटी भी मिलेगी।

टीवी के अलावा अन्य अप्लायंस की बात करें तो Samsung 28 लीटर के कनवेक्शन माइक्रोवेव ओवन के साथ बोरोसिल किट मुफ्त देगी। इसके अलावा एसी में भी 2 साल की वारंटी दी जा रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  6. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  7. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  10. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.