Samsung के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में मिल सकते हैं एडवांस्ड AI फीचर्स

सैमसंग के पेटेंट के लिए एक आवेदन से यह संकेत मिला है। इस तरह का फीचर GalaxyAI सुइट में पहले से मौजूद है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 मार्च 2024 15:27 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग के पेटेंट के लिए एक आवेदन से यह संकेत मिला है
  • इस तरह का फीचर GalaxyAI सुइट में पहले से मौजूद है
  • कंपनी के Galaxy Z Flip 6 में Snapdragon 8 Gen 3 SoC प्रोसेसर हो सकता है

इन स्मार्टफोन्स को जुलाई के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung के Galaxy Z Flip 6 और Galaxy Z Fold 6 एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स वाले पहले स्मार्टफोन्स हो सकते हैं। सैमसंग के पेटेंट के लिए एक आवेदन से यह संकेत मिला है। इस तरह का फीचर GalaxyAI सुइट में पहले से मौजूद है। पेटेंट के इस आवेदन से कुछ नए फंक्शंस का भी पता चल रहा है। 

इस बारे में दक्षिण कोरिया के पब्लिकेशन Chosun Biz की एक रिपोर्ट (टिप्सटर @Tech_Reve के जरिए) में बताया गया है कि कंपनी की ओर से दिया गया यह पेटेंट का आवेदन कोरिया इंटेलेक्चुल प्रॉपर्टी राइट्स इनफॉर्मेशन सर्विस (KIPRIS) की वेबसाइट पर दिखा है। यह एक AI टेक्नोलॉजी को पेटेंट कराने के लिए दाखिल किया गया है जिससे Samsung Gauss के इस्तेमाल से डॉक्यूमेंट समरी तैयार की जा सकती है। Samsung Gauss नेटिव लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) और GalaxyAI का यह महत्वपूर्ण हिस्सा है। 
Advertisement

सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip 6 और Galaxy Z Fold 6 को जुलाई के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी नए अपने क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिजाइन में कुछ बदलाव कर सकती है। पिछले वर्ष पेश किए गए Galaxy Z Flip 5 में 3.4 इंच की बाहरी स्क्रीन थी। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 SoC और 8 GB का RAM है। हाल ही में टिप्सटर Anthony (@TheGalox) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया था कि Galaxy Z Flip 6 में Snapdragon 8 Gen 3 SoC प्रोसेसर हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 3.9 इंच की बाहरी स्क्रीन और 6.7 इंच का इनर डिस्प्ले मिल सकता है। इसके डिस्प्ले में Gorilla Glass Armor कोटिंग दी जा सकती है। इसमें हिंज और इंटरनल लेआउट में कुछ सुधार हो सकता है। 

इसके अलावा इस स्मार्टफोन में बेहतर कूलिंग सिस्टम भी दिया जा सकता है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी वर्जन हो सकता है। इससे पहले कुछ लीक में कहा गया था कि Galaxy Z Flip 6 को लाइट ब्लू, लाइट ग्रीन, येलो और सिल्वर कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। सैमसंग का अगला Galaxy Unpacked लॉन्च इवेंट फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित हो सकता है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  3. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  5. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  6. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  7. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  4. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  8. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  9. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.