Samsung Galaxy Note 10 Lite, Galaxy A50 व Galaxy S9 सीरीज़ को नवंबर 2020 पैच अपडेट मिलने की खबर

सैमसंग का नवंबर 2020 सिक्योरिटी पैच अपडेट 5 गंभीर बग्स, 29 हाई थ्रेट्स और 31 मॉडरेट थ्रेट्स को फिक्स करता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 नवंबर 2020 11:12 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A50 अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न A505FNXXS5BTJ4 है
  • नवंबर 2020 सिक्योरिटी अपडेट गंभीर बग्स को करता है फिक्स
  • S Secure app की समस्या में सुधार लाया है यह अपडेट

Samsung Galaxy Note 10 Lite यूज़र्स सेटिंग्स में जाकर पा सकते हैं अपडेट की उपलब्धता

Samsung Galaxy Note 10 Lite, Samsung Galaxy A50 और Samsung Galaxy S9 सीरीज़ को कथित रूप से नवंबर 2020 सिक्योरिटी अपडेट मिलना शुरू हो गए हैं, जिसकी जानकारी लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आई है। सैमसंग गैलेक्सी एस9 और सैमसंग गैलेक्सी एस9प्लस दोनों ही स्मार्टफोन को नए फर्मवेयर अपडेट नवंबर 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ मिलना शुरू हो गया है। जर्मनी के यूज़र्स को कथित रूप से यह अपडेट मिलना शुरू हो गया है, जबकि यूरोप में इसे जल्द ही ज़ारी किया जाएगा। ठीक इसी तरह, स्पेन में मॉडल नंबर SM-N770F के साथ वाले सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट यूज़र्स को भी कथित रूप से लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच मिलना शुरू हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर 2020 पैच हाई एंड मॉडरेट थ्रेट्स के साथ-साथ 5 गंभीर कमज़ोरियों में भी सुधार लाता है।

SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy Note 10 Lite स्मार्टफोन को नवंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इस रोलआउट को ग्रैजुअली रोलआउट किया जा रहा है, जो कि स्पेन यूज़र्स तक पहुंच चुका है। Samsung ने कथित रूप से मॉडल नंबर SM-N770F के लिए यूरोप में अपडेट ज़ारी करना शुरू कर दिया है और आने वाले हफ्तों तक यूज़र्स को इसका नोटिफिकेशन भी प्राप्त हो जाएगा। इसी पब्लिकेशन ने यह भी जानकारी दी कि Samsung Galaxy A50 के लिए भी नवंबर 2020 पैच को रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है। हालांकि, यह अपडेट चुनिंदा वेरिएंट्स के लिए रोलआउट किया गया है, जिसका फर्मवेयर वर्ज़न कथित रूप से A505FNXXS5BTJ4 है। इसे भी ग्रेजुअली ही रोलआउट किया गया है, जिस वजह से यूज़र्स को अपडेट के लिए सेटिंग्स पर नज़र रखनी पड़ेगी।

SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S9 और Samsung Galaxy S9+ दोनों को ही नवंबर 2020 अपडेट प्राप्त हुआ है। यह अपडेट जर्मनी में रोलआउट किया गया है और अन्य यूरोपियन मार्केट में इसे जल्द रोलआउट किया जाना चाहिए। ऊपर बताए योग्य स्मार्टफोन में अपडेट की उपलब्धता जांचने के लिए यूज़र्स को सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट और फिर डाउनलोड व इंस्टॉल पर क्लिक करना होगा।

सैमसंग का नवंबर 2020 सिक्योरिटी पैच अपडेट 5 गंभीर बग्स, 29 हाई थ्रेट्स और 31 मॉडरेट थ्रेट्स को फिक्स करता है। यह 5 सैमसंग वल्नरेबिलिटीज़ और एक्सपोज़र (SVE) को भी फिक्स करता है, जो कि सिक्योर फोल्डर के जरिए फैक्टरी रीसेट प्रोटेक्शन बायपास की इज़ाजत देता है। यह अपडेट उस बग को भी फिक्स करता है, जो कि S Secure app का एक्सप्लॉइट करके गैलेरी एक्सेस प्राप्त करता है। एस सिक्योर ऐप चीन और भारत में ही उपलब्ध है। इसके अलावा, यह अपडेट एंड्रॉयड 10 पर आधारित Exynos 990 प्रोसेसर वाले हैंडसेट पर वल्नरबिलिटी को भी फिक्स करता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid display
  • Bundled fast charger
  • Good battery life
  • S Pen stylus
  • Bad
  • Dated processor
  • Lacks IP rating
  • Low-light video could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

2.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Very good display
  • Impressive battery life
  • Useful camera features
  • Bad
  • Bloatware and spammy notifications
  • Low-light camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

25-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality and compact design
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear camera
  • Vivid HDR display
  • Bad
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear cameras
  • Vivid HDR display
  • Bad
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  2. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  3. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  5. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  2. Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
  3. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  4. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  5. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  7. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  8. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  9. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.