सैमसंग का मेक फॉर इंडिया सेलिब्रेशन, स्मार्टफोन समेत कई प्रोडक्ट पर मिल रही है भारी छूट

विज्ञापन
Robin Sinha, अपडेटेड: 2 मई 2016 11:52 IST
सैमसंग ने शुक्रवार को 'मेक फॉर इंडिया सेलिब्रेशन्स' ऑफर की घोषणा की। इस ऑफर के तहत 15 मई तक ग्राहकों को विभिन्न प्रोडक्ट पर छूट मिल रही है। ये डिस्काउंड ऑफर स्मार्टफोन, टैबलेट, होम एंटरटेनमेंट सिस्टम और दूसरे होम अप्लायंसेज जैसे टीवी, फ्रिज और माइक्रोवेव पर उपलब्ध होगा।

सैमसंग के मेक फॉर इंडिया सेलिब्रेशन ऑफर के तहत, यूजर किसी भी डिवाइस को ऑफर पेज पर कैशबैक, आसान ईएमआई, सर्विस और फ्रीबीज के साथ खरीद सकते हैं।

स्मार्टफोन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस6 और गैलेक्सी नोट 5 (सिंगल सिम) क्रमशः 33,900 और 42,900 रुपये में मिल रहे हैं। डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ ईएमआई और नॉन-ईएमआई पर खरीदने पर यूजर को इन दोनों हैंडसेट पर 10 प्रतिशत तक का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 3,6,9 और 12 महीनों की ईएमआई पर 'नो एक्स्ट्रा कॉस्ट' ऑफर है। सबसे खास बात कि अभी 1 रुपये चुकाकर आप बाकी का भुगतान 10 किश्तों में भी कर सकते हैं।

सैमसंग अपने मेक फॉर इंडिया सेलिब्रेशन के तहत गैलेक्सी ए7 (2016), गैलेक्सी ए5 (2016) और गैलेक्सी ग्रांड प्राइम 4जी क्रमशः 29,900 रुपये, 24,900 रुपये और 8,250 रुपये में मिल रहा है।
Advertisement

इसके अतिरिक्त कंपनी यूएचडी फ्लैट स्मार्ट टीवी, फुल एचडी कर्व्ड टीवी और फुल एचडी फ्लैट टीवी पर भी कैश बैक और ईएमआई विकल्प दे रही है। यह ऑफर स्प्लिट एसी पर (फ्री इंस्टॉलेशन के साथ), र्एमआई पेमेंट के साथ उपलब्ध है। सैमसंग अपने रेफ्रिजरेटर पर 10 साल की वारंटी के साथ गैलेक्सी टैब भी मुफ्त दे रही है। इस बारे में और ज्यादा जानकारी कंपनी के ऑफर पेज पर जाकर देखी जा सकती  है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ACs, Cash Back, Discounts, Galaxy Note 5, Galaxy S5 2017, Galax
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar Email फ्री में अपडेट करने का मौका! 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे! घर बैठे ऐसे करें अपडेट
  2. OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  3. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  4. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  5. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  7. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  8. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
  9. iQOO Z12 Turbo में मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप! Geekbench पर स्पॉट
  10. Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.