Samsung Galaxy A11, Galaxy A31 और Galaxy A41 के स्पेसिफिकेशन लीक

Samsung Galaxy A11, Samsung Galaxy A31, Samsung Galaxy A41: सैमसंग गैलेक्सी ए11, सैमसंग गैलेक्सी ए31 और सैमसंग गैलेक्सी ए41 कंपनी की नेक्स्ट-जेनरेशन गैलेक्सी ए-सीरीज़ के मॉडल हो सकते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 नवंबर 2019 10:26 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A11 का मॉडल नंबर SM-A115X हो सकता है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए-सीरीज़ के नए फोन Android 10 पर चलने की उम्मीद
  • Galaxy A31, Galaxy A41 के बैक पैनल पर हो सकते हैं तीन रियर कैमरे

Samsung Galaxy A11, Galaxy A31 और Galaxy A41 के स्पेसिफिकेशन लीक

Samsung Galaxy A11, Samsung Galaxy A31, Samsung Galaxy A41: सैमसंग गैलेक्सी ए11, सैमसंग गैलेक्सी ए31 और सैमसंग गैलेक्सी ए41 कंपनी की नेक्स्ट-जेनरेशन गैलेक्सी ए-सीरीज़ के मॉडल हो सकते हैं। अब Samsung ब्रांड के इन तीनों ही स्मार्टफोन के मॉडल नंबर लीक हो गए हैं और इन तीनों ही सैमसंग फोन में 128 जीबी तक स्टोरेज हो सकती है। 2020 में सैमसंग की गैलेक्सी ए सीरीज़ के अंतर्गत आठ मॉडल उतारे जा सकते हैं, कहा जा रहा है कि इन्हें Android 10 पर आधारित नए वनयूआई वर्जन के साथ उतारा जा सकता है।

इशान अग्रवाल और मायस्मार्टप्राइस द्वारा लीक जानकारी में इस बात का जिक्र है कि Galaxy A11, Galaxy A31 और Galaxy A41 स्मार्टफोन के मॉडल नंबर क्रमश: SM-A115X, SM-A315X और SM-A415X हैं। ये मिड-रेंज स्मार्टफोन 128 जीबी तक स्टोरेज के साथ आ सकते हैं तो वहीं गैलेक्सी ए-सीरीज़ के ज्यादातर स्मार्टफोन 64 जीबी स्टोरेज के साथ उतारे जा सकते हैं।
Advertisement

SamMobile के सूत्रों का कहना है कि सैमसंग गैलेक्सी ए31 के दो स्टोरेज वेरिएंट हो सकते हैं, एक 64 जीबी और दूसरा 128 जीबी, याद करा दें कि Galaxy A30 में 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि गैलेक्सी ए41 का 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट हो सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी ए11 की पिछली रिपोर्ट में कहा गया था कि यह स्मार्टफोन कम से कम 32 जीबी स्टोरेज से लैस हो सकता है। पहले लीक से इस बात का भी पता चला था कि Galaxy A31 के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे दिए जा सकते  हैं, 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8 मेगापिक्सल वाइड-एंगल सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर।
Advertisement

Galaxy A41 के बैक पैनल में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है लेकिन इसका प्राइमरी कैमरा सेंसर 24 मेगापिक्सल का हो सकता है, साथ में 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा सेंसर, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है।
Advertisement

2020 गैलेक्सी ए-सीरीज़ लाइनअप में Galaxy A51 सबसे ज्यादा लीक होने वाला फोन है और इस फोन के सबसे पहले लॉन्च होने की उम्मीद है। यह क्वाड रियर कैमरा सेटअप, होल-पंच डिस्प्ले से लैस हो सकता है और फोन को कई सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट किया जा चुका है, यह इस बात का संकेत है फोन लॉन्च से ज्यादा दूर नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.