Samsung Galaxy Note 9 और Galaxy S9+ नए अवतार में लॉन्च

बताया गया है कि Galaxy Note 9 और Galaxy S9+ के नए मॉडल की कीमतें मौज़ूदा मॉडल के ही बराबर होगीं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2018 16:15 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी नोट 9 का अल्पाइन व्हाइट एडिशन सिर्फ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा
  • गैलेक्सी एस9+ का पोलारिस ब्लू वेरिएंट सिर्फ 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा
  • इन डिवाइस की प्री-ऑर्डर बुकिंग सैमसंग ऑनलाइन शॉप से की जा सकती है
Samsung ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy Note 9 का "लिमिटेड एडिशन" अल्पाइन व्हाइट कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। इसके साथ Samsung Galaxy S9+ के डुअल टोन पोलारिस ब्लू फिनिश वाले वेरिएंट को भी भारत में पेश करने की जानकारी दी गई है। बताया गया है कि Galaxy Note 9 और Galaxy S9+ के नए मॉडल की कीमतें मौज़ूदा मॉडल के ही बराबर होगीं।

गैलेक्सी नोट 9 का अल्पाइन व्हाइट एडिशन सिर्फ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसे 67,900 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। सैमसंग गैलेक्सी एस9+ का पोलारिस ब्लू वेरिएंट सिर्फ 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसकी कीमत 64,900 रुपये होगी। इन डिवाइस की प्री-ऑर्डर बुकिंग सैमसंग ऑनलाइन शॉप से की जा सकती है। 7 दिसंबर यानी शुक्रवार से ये चुनिंदा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होंगे। इन्हें 10 दिसंबर से ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Advertisement
 

याद रहे कि Samsung Galaxy Note 9 को भारतीय मार्केट में अगस्त महीने में ओसियतन ब्लू, मिडनाइट ब्लैक, मेटालिक कॉपर और लेवेंडर पर्पल रंग में लॉन्च किया गया था। देखा जाए तो नया अल्पाइन व्हाइट कलर विकल्प बीते महीने ताइवान में पेश किए गए स्नो व्हाइट रंग जैसा ही है।

सैमसंग गैलेक्सी ए9+ के नए पोलारिस ब्लू फिनिश वेरिएंट को सबसे पहले दक्षिण कोरियाई मार्केट में उपलब्ध कराया गया था। भारतीय मार्केट में यह इस सैमसंग स्मार्टफोन का छठा कलर वेरिएंट होगा। फोन पहले से ब्लू, ब्लैक, पर्पल, रेड और सनराइज़ गोल्ड रंग में उपलब्ध है।
Advertisement

फिलहाल, ग्राहक चुनिंदा स्मार्टफोन के साथ 9,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं। अगर ग्राहक एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड को इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 6,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। इसके अतिरिक्त ग्राहक गैलेक्सी एस9+ पोलारिस ब्लू एडिशन के साथ 3,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक पा सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Versatile S Pen
  • Good display and sound quality
  • Very good cameras
  • Bad
  • Heavy and bulky
  • Screen reflections are unavoidable
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Snappy all-round performance
  • Very good rear cameras
  • Vivid HDR display
  • Bad
  • Intelligent Scan feels clunky
  • Attracts fingerprints easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  2. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  3. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  5. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  6. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  7. Facebook, Instagram रात को 12 से सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद! Meta ने लिया अबतक का सबसे बड़ा फैसला
  8. Instagram पर ₹8.5 करोड़ का स्कैम, August 25 ने बड़े खुलासे के लिए यूजर्स से लिए ₹500, वीडियो में दिखा क्या?
  9. 87% ग्राहक परफॉर्मेंस देखकर खरीदते हैं लैपटॉप, Amazon के Tech सर्वे में खुलासा
  10. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.