Samsung को लगा बड़ा झटका, प्रॉफिट में 95 प्रतिशत की कमी

कंपनी का कहना है कि इसके पीछे कंज्यूमर्स का खर्च घटाना और माइक्रोचिप की सप्लाई अधिक होने से सेल्स में कमी बड़े कारण हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2023 18:36 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन्स और मेमोरी चिप्स की बड़ी कंपनियों में सैमसंग शामिल है
  • कंपनी के लिए आगामी तिमाहियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं
  • स्मार्टफोन मार्केट में पिछले कुछ तिमाहियों से मंदी है

कंपनी के प्रॉफिट में मेमोरी चिप सेगमेंट की हिस्सेदारी लगभग आधी होती है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung के प्रॉफिट में भारी गिरावट हुई है। कंपनी का कहना है कि इसके पीछे कंज्यूमर्स का खर्च घटाना और माइक्रोचिप की सप्लाई अधिक होने से सेल्स में कमी बड़े कारण हैं। यह दुनिया में स्मार्टफोन्स और मेमोरी चिप्स की बड़ी कंपनियों में शामिल है। 

सैमसंग का पहली तिमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट घटकर KRW 640 अरब (लगभग 3,900 करोड़ रुपये) रह गया। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 95 प्रतिशत की कमी है। कंपनी की नेट इनकम 86.1 प्रतिशत घटकर KRW 1.57 लाख करोड़ (लगभग 9,575 करोड़ रुपये) की रही। इसकी बिक्री 18 प्रतिशत गिरकर KRW 63.75 लाख करोड़ (लगभग 3,88,800 करोड़ रुपये) की रही। कंपनी ने बताया कि इकोनॉमिक स्थिति को लेकर अनिश्चितता के बीच कंज्यूमर ने खर्च घटाया है। इसके अलावा मेमोरी चिप की डिमांड घटने से भी सैमसंग के बिजनेस पर बड़ा असर पड़ा है। कंपनी के प्रॉफिट में मेमोरी चिप सेगमेंट की हिस्सेदारी लगभग आधी होती है। 
Advertisement

मेमोरी चिप के प्राइसेज घटने और इनवेंटरी में बढ़ोतरी से सैमसंग के लिए आगामी तिमाहियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। स्मार्टफोन्स, PC और सर्वर्स में इस्तेमाल होने वाले DRAM मेमोरी चिप्स के प्राइस पिछली तिमाही में लगभग 20 प्रतिशत घटे हैं। इसके अलावा डेटा स्टोरेज में इस्तेमाल किए जाने वाले NAND फ्लैश चिप्स के प्राइसेज में 15 प्रतिशत तक की कमी हुई है। 

इन्फ्लेशन बढ़ने के कारण टेक डिवाइसेज की डिमांड कमजोर होने से स्मार्टफोन और पर्सनल कंप्यूटर बनाने वाली कंपनियों ने नए चिप्स की खरीदारी घटा दी है और वे इनवेंटरी का इस्तेमाल कर रही हैं। चिप बनाने वाली कंपनियों ने इंटरेस्ट रेट्स बढ़ने के कारण नए इनवेस्टमेंट को भी रोक दिया है। भारत में इस वर्ष की पहली तिमाही में स्मार्टफोन की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 20 प्रतिशत घटी है। पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में इस मार्केट में छह प्रतिशत की कमी हुई थी। मार्केट रिसर्च फर्म Canalys की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत के स्मार्टफोन मार्केट पर डिमांड में कमी और इनवेंटरी अधिक होने का असर पड़ा है। हालांकि, Samsung ने 21 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ  पहला स्थान बरकरार रखा है। कंपनी ने पहली तिमाही में लगभग 63 लाख यूनिट्स की बिक्री की है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  3. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  6. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  9. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  10. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.